विदेश

चीन में अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत, 33 लापता

Flash Floods In China: चीन में अचानक से आई बाढ़ की वजह से हाहाकार मच गया है। इस वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Aug 08, 2025
चीन में अचानक आई बाढ़ (फोटो - वॉशिंगटन पोस्ट)

एशिया के कई देशों में इस समय मानसून (Monsoon) की भारी बारिश और उसकी वजह से आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इन देशों में चीन (China) भी शामिल है। चीन में कई जगह इस समय मानसून की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। चीन के उत्तर-पश्चिमी गांसु (Gansu) प्रांत में कई जगह 7 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है और इस वजह से कई जगह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे हाहाकार मच गया है।

ये भी पढ़ें

टैरिफ मामले पर ट्रंप के दोस्त और इस देश के प्रधानमंत्री ने किया भारत का समर्थन, कह दी यह बड़ी बात…

10 लोगों की मौत

चीन के गांसु प्रांत में अचानक आई बाढ़ की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। गांसु सरकार के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

33 लोग लापता

गांसु में बाढ़ की वजह से 33 लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। हालांकि बारिश और बाढ़ की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है।

कई घरों की बिजली गुल

अचानक आई बाढ़ की वजह से गांसु प्रांत में कई घरों की बिजली गुल हो गई। इस वजह से कई लोगों को परेशानी हो रही है। करीब 4,000 लोगों को बिना बिजली के काफी दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका के दबाव में लेबनान सरकार हुई हिज़बुल्लाह के खिलाफ! आतंकी संगठन हुआ नाराज़

Also Read
View All

अगली खबर