विदेश

यूक्रेन में 600 वर्ग किलोमीटर इलाके में बाढ़ से हाहाकार, जानिए क्या है वजह

Ukraine Floods: यूक्रेन में बाढ़ से हाहाकार मच गया है। रूस से चल रही जंग की वजह से यूक्रेन में अब तक काफी नुकसान पहुंच चुका है और इस बार रूस की मार से यूक्रेन के कई गांवों में बाढ़ आ गई है।

2 min read
Jun 08, 2023
floods_in_ukraine_villages.jpg
Floods in Ukraine villages

एक साल से भी ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध का अंत कब होगा, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। जिस युद्ध को रूस कुछ दिन में ही जीत लेना चाहता था, उसे चलते हुए 15 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से रूस की शक्तिशाली आर्मी के सामने यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटी हुई है, पर रूस भी लगातार हमले कर रहा है। इस जंग की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। हाल ही में इस युद्ध के चलते एक बार फिर यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ और इसका असर कई गांवों पर पड़ा है।


यूक्रेन में कई गांवों में बाढ़ से हाहाकर

रूस ने दो दिन पहले ही हमले में यूक्रेन के काखोवका बांध (Kakhovka Dam) को उड़ा दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने भी इस बात की पुष्टि की है। काखोवका बांध यूक्रेन का सबसे बड़ा बांध था। यह बांध 30 मीटर लंबा और 3.2 किलोमीटर इलाके में फैला हुआ था। इस बांध से ही क्रीमिया (Crimea) और जपोरीजिया (Japorijiya) न्यूक्लियर प्लांट में पानी पहुंचाया जाता रहा है। ऐसे में इस बांध के तबाह होने से यूक्रेन में कई गांवों में बाढ़ से हाहाकार मच गया है।


600 वर्ग किलोमीटर इलाके में बाढ़

काखोवका बांध के तबाह होने से यूक्रेन के 00 वर्ग किलोमीटर इलाके में बाढ़ आ गई है। बाढ़ का असर यूक्रेन के कई गांवों पर पड़ा है। इस भीषण बाढ़ की वजह से हज़ारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। लोग सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए नांवों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कर्ज़ में डूबे पाकिस्तान की मजबूरी, न्यूयॉर्क में अपना आलीशान होटल देना पड़ा किराये पर

Published on:
08 Jun 2023 01:08 pm