विदेश

पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, 97 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। इस वजह से 97 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
less than 1 minute read
Sep 13, 2025
Floods in Punjab, Pakistan
Floods in Punjab, Pakistan (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) में इस बार मानसून ने फिर तबाही मचा दी है। देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। 26 जून से अब तक मानसून का कहर बरकरार है और रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से पाकिस्तान के पंजाब (Punjab)प्रांत में हाल ही में एक बार फिर बाढ़ आ गई।

97 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ की फिर से आई वजह से 97 लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में जानकारी दी।

44 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मूसलधार बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 44 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब प्रांत आर्थिक नज़रिए से जो पाकिस्तान के लिए काफी ज़रूरी है। ऐसे में बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी हुई है और इससे पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को भी झटका लगा है।

4,000 से ज़्यादा गांव जलमग्न

बाढ़ की वजह से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 4,000 से ज़्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। मुल्तान, सियालकोट, नरोवाल, मुजफ्फरगढ़, चिनियोट और लाहौर जैसे जिलों में सबसे ज़्यादा गांवों पर बाढ़ का असर पड़ा है। इस वजह से काफी ज़्यादा फसल खराब हो गई है।

पूरे पाकिस्तान में हाहाकार

पूरे पाकिस्तान में ही मानसून ने हाहाकार मचाया है। मानसून के इस सीज़न में देशभर में करीब 1,000 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ पंजाब की ही बात करें, तो मानसून की शुरुआत से अब तक मृतकों का आंकड़ा 200-300 से बीच है।

Updated on:
13 Sept 2025 03:11 pm
Published on:
13 Sept 2025 03:11 pm