2021 में एक मित्र के जरिए इस शख्स की उस महिला से मुलाकात हुई और कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। शख्स का मानना है कि उसकी महिला मित्र से उनका जीवन खूबसूरत बना है।
कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, प्यार जब होता है तो उम्र, जात-पात, कुछ नहीं देखता है। इस कहावत का एक बड़ा उदाहरण दिया है फ्रांस (France) के एक शख्स ने, जो 100 साल की उम्र में अपनी 96 साल की मंगेतर से शादी करने जा रहा है। जी हां 100 साल की उम्र में…ये शख्स फ्रांस का पूर्व सैनिक है। इनका नाम हरोल्ड टेरेंस (Harold Terence) हैं और ये द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) का हिस्सा भी रह चुके हैं।
टेरेंस (Harold Terence) अपनी मंगेतर स्वेरलिन के साथ बोका रैटन में रहते हैं। टेरेंस और स्वेरलिन की शादी में उनके करीबी लोग मौजूद रहेंगे। बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के बाद टेरेंस ने पहली पत्नी थेल्मा से शादी की थी, जिससे उनके तीन बच्चे हैं। टेरेंस और थेल्मा की शादी 70 सालों तक चली, लेकिन 2018 में थेल्मा का देहांत हो गया। इसके बाद 2021 में एक मित्र के जरिए टेरेंस की स्वेरलिन से मुलाकात हुई और कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। टेरेंस का मानना है कि स्वेरलिन से उनका जीवन खूबसूरत बना है।
पिछले दिनों टेरेन्स को द्वितीय विश्व युद्ध के महत्वपूर्ण अभियान डी-डे की 80 वीं वर्षगांठ के मौके पर सम्मानित किया गया था। इसके पहले साल 2019 में भी टेरेन्स को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था।