विदेश

Nepal के बच्चों के ऐश से खौला Gen-Z का खून, आम नेपाली के हाथ खाली, इनके पास गुची के बैग

Nepal Protest: नेपाल में आम जनता की हालत बेहद बुरी है। महंगाई चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार के आकंठ में नेता डूबे हुए थे। उनके बच्चे ऐश मौज की जिंदगी जी रहे थे और सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे। जेन-जी लगातार उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। जानिए, नेताओं के बच्चे की लग्जरी लाइफ के बारे में...
2 min read
Sep 12, 2025
nepo kid of nepal
शृंखला, नेपाल की नेपो किड (फोटो-IANS)

Nepal Protest: नेपाल में तख्तापलट के बाद नेपो किड्स चर्चा में बने हुए हैं। नेपो किड या नेपो बेबी, नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) से लाभ उठाने वाली संतान माना जाता है, जो कि मुख्य रूप से परिवार की पृष्ठभूमि और भ्रष्टाचार से हासिल कमाई के कारण ऐश कर रहे हैं। इनके प्रति जेन जेड में जबर्दस्त गुस्सा है। जेन जेड का कहना है कि नेपो किड्स विदेश से गुच्ची का बैग लेकर तो आम नेपाली कफन में लौटता है। लोग रोजी रोटी के लिए देश छोडऩे को मजबूर है, जबकि नेपो किड्स ऐश कर रहे हैं।

इन पर फूटा युवाओं का गुस्सा

पूर्व मिस नेपाल वर्ल्ड शृंखला खातीवाड़ा- शृंखला नेपाल में सबसे ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। श्रृंखला पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बिरोध खातीवाड़ा की बेटी हैं। महंगी लाइफ स्टाइल व विदेश यात्राओं की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। इनको लेकर इतना गुस्सा था कि लोगों ने इनके घर में आग लगा दी।

रेणु, गंगा व स्मिता दहल - पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ’प्रचंड’ की बेटियां गंगा, रेणु व पोती स्मिता भी लोगों के निशाने पर हैं। ये महंगे सामान के साथ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इनका घर भी जला दिया।

शिवना श्रेष्ठा और जयवीर देउबा- शिवना पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा की बहू हैं। शिवना ने देउबा के बेटे जयवीर सिंह से शादी की है। इनके पास करोड़ों की संपत्ति है, लग्जरी जिंदगी जीते हैं। लोगों ने देउबा व उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा पर हमला किया और घर जला दिया।

सौगत- कानून मंत्री बिंदु कुमार थापा के बेटे सौगत थापा भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सौगत बहुत अमीर हैं, महंगी चीजों के शौकीन हैं। आंदोलनकारियों ने पोखरा में उनका घर जला दिया।

पीएम पर नहीं बनी सहमति, दो गुट भिड़े

ओली को हटाए जाने के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसे लेकर सेना मुख्यालय में दो दिन से प्रदर्शनकारी गुटों में बातचीत चल रही है। नई सरकार को लेकर गुरुवार को जेन-जेड दो गुटों में बंट गया। एक गुट ने अंतरिम पीएम के लिए सुशीला कार्की के नाम को खारिज कर दिया।

वे काठमांडू मेयर बालेन शाह पीएम बनाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर सेना मुख्यालय के बाहर दोनों गुट भिड़ गए। इसमें कई युवक घायल हो गए। इसके साथ ही धरान मेयर हरका स्पांग और पॉवर मैन के नाम से चर्चित कुलमान घिसिंम के नाम पर भी चर्चा की गई। दूसरी ओर राजधानी व कई इलाकों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा।

Updated on:
12 Sept 2025 09:54 am
Published on:
12 Sept 2025 09:18 am