विदेश

दुनिया की वो जगह जहाँ कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठते हैं लोग, ग्रैविटी नहीं करती काम!

धरती पर ग्रैविटी यानी कि गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ही इंसान और अन्य सभी चीज़ें सतह पर बनी रहती हैं। लेकिन धरती पर कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहाँ ऐसा महसूस होता है कि जैसे ग्रैविटी है ही नहीं। आइए ऐसी जगह के बारे में जानते हैं।
2 min read
Nov 03, 2025
Gravity Anomaly Place
Gravity Anomaly Place

गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) यानी कि ग्रैविटी (Gravity) एक ऐसी शक्ति है जिसका अस्तित्व धरती पर जीवन के लिए बेहद ही अहम है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो इसके बारे में नहीं जानता हो। ऐसी शक्ति जिससे इंसान और दूसरी वस्तुएं धरती की सतह की ओर आकर्षित होती हैं और टिकी रहती हैं, उसे ही गुरुत्वाकर्षण बल यानी कि ग्रैविटी कहते हैं। ग्रैविटी के अस्तित्व की वजह से ही धरती पर जीवन संभव है। अगर ग्रैविटी न हो, तो कोई भी इंसान और चीज़ धरती पर टिक नहीं पाएंगे और हवा में फ्लोट करेंगे। ऐसे में इंसानों का जीवित रहना भी बहुत मुश्किल होता। धरती पर हर जगह ग्रैविटी है, लेकिन कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहाँ ग्रैविटी महसूस ही नहीं होती या बहुत कम होती है। ऐसी जगहों पर ना के बराबर ग्रैविटी की वजह से लगता है कि जैसे गुरुत्वाकर्षण है ही नहीं। इस स्थिति को ‘गुरुत्वाकर्षण विसंगति’ (Gravity Anomaly) कहा जाता हैं और इसी जगहों को गुरुत्वाकर्षण विसंगति स्थान (Gravity Anomaly Places) कहते हैं। आइए ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं।

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट (Saint Ignace Mystery Spot)

अमेरिका के मिशिगन राज्य के सेंट इग्नास शहर में स्थित सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट पर बहुत ही कम ग्रैविटी महसूस होती है। इसी वजह से सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट पर कई अजीब चीज़ें देखने को मिलती हैं। यहाँ पर लोग दीवार पर 90 डिग्री एंगल पर खड़े हो जाते हैं। कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठ जाते हैं। इतना ही नहीं, यहाँ पर लोगों का संतुलन भी असामान्य हो जाता है।

कॉस्मॉस मिस्ट्री एरिया (Cosmos Mystery Area)

अमेरिका के साउथ डकोटा के रैपिड सिटी शहर में कॉस्मॉस मिस्ट्री एरिया नाम की जगह है। इस जगह पर ऐसे पेड़ हैं जो एक तरफ झुके हुए हैं। यहाँ पर लोग एक पैर पर बिना गिरे खड़े हो सकते हैं। कॉस्मॉस मिस्ट्री एरिया में झीलें पानी की ढलान की उल्टी दिशा में बहती दिखाई देती हैं।

माउंट आरागाट्स (Mount Aragats)

आर्मेनिया में तुर्की की बॉर्डर से करीब तीस किलोमीटर दूर स्थित माउंट आरागाट्स ऐसी जगह है जहाँ ग्रैविटी बिल्कुल अनूठी है। यहाँ नदी ऊपर की ओर बहती है और कारें भी अपने आप ऊपर की ओर लुढ़कती दिखाई देती हैं।

हूवर बांध (hoover Dam)

अमेरिका के एरिज़ोना और नेवाडा राज्य की सीमा पर स्थित कोलोराडो नदी पर हूवर बांध बना हुआ है। इस बांध के किनारे पानी नीचे की बजाय ऊपर की तरफ बहता दिखाई देता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण बांध का मज़बूत अपड्राफ्ट एक शक्तिशाली शक्ति पैदा करता है, जो ग्रैविटी के खिंचाव के खिलाफ पानी के प्रवाह को ऊपर की तरफ बहाता है। हूवर बांध पर ग्रैविटी धरती के बाकी हिस्सों के समान ही है, लेकिन पानी के ऊपर की तरफ बहने की वजह से गुरुत्वाकर्षण विसंगति महसूस होती है।

मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill)

कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत के मॉन्कटन में स्थित मैग्नेटिक हिल भी अजब ग्रैविटी के लिए जाना जाता है। यहाँ भी कारें अपने आप ही ऊपर की ओर लुढ़कती हुई दिखाई देती हैं।

मिस्ट्री स्पॉट (Mystery Spot)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांटा क्रूज़ में मिस्ट्री स्पॉट नाम की जगह है। इसका यह नाम इसकी अनूठी ग्रैविटी की वजह से ही दिया गया है। मिस्ट्री स्पॉट पर ‘मिस्ट्री शैक’ नाम की एक चीज़ है जो गिरती हुई दिखाई देती है। इस जगह पर लोग झुकी हुई स्थिति में चलते हैं। इतना ही नहीं, मिस्ट्री स्पॉट पर वस्तुएं ऊपर की ओर लुढ़कती हुई दिखाई देती हैं।

Updated on:
05 Dec 2025 11:16 am
Published on:
03 Nov 2025 03:04 pm