विदेश

भारी बारिश और बाढ़ से साउथ अफ्रीका में 49 लोगों की मौत

South Africa Floods: साउथ अफ्र्रीका के पूर्वी केप प्रांत में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है।
less than 1 minute read
Jun 12, 2025
Floods in South Africa
Floods in South Africa (Photo - Video Screenshot from SABC News on Social Media)

दुनियाभर में कई जगह बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कई जगहों पर तो भारी बारिश भी देखने को मिल रही है, जो लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। साउथ अफ्रीका (South Africa) के पूर्वी केप (Eastern Cape) प्रांत में कई जगह भारी बारिश (Heavy Rain) और उसके बाद आई बाढ़ (Floods) की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। मंगलवार की सुबह पूर्वी केप प्रांत में एक तेज तूफान की वजह से तेज़ हवाओं के साथ कुछ भारी बारिश हुई। लगातार हुई बारिश की वजह से कुछ देर में ही प्रांत में बाढ़ आ गई, जिससे हाहाकार मच गया।

अब तक 49 लोगों की मौत

स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की वजह से पूर्वी केप प्रांत में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने मृतकों के आंकड़े की पुष्टि शवों के मिलने के बाद की।

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार पूर्वी केप प्रांत में बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इसकी वजह है कई लोगों का अभी भी लापता होना, जिनकी तलाश की जा रही है।

जान के साथ माल का भी नुकसान

साउथ अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में आई बाढ़ की वजह से जान के साथ माल का भी नुकसान हुआ है। बाढ़ की वजह से कई घर ध्वस्त हो गए हैं, तो कई घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। सड़कों पर पानी भर गया है, जिसमें कई वाहन डूब गए। यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में आतंकी हमले की साजिश के आरोप में पाकिस्तानी शख्स का हुआ प्रत्यर्पण

Published on:
12 Jun 2025 10:49 am