अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की तकरार ने पिछले दिनों खूब सुर्खियाँ बटोरी। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन ट्रंप का ‘बजट रेकन्सिलीऐशन बिल’, जिसे उन्होंने ‘बिग एंड ब्यूटीफुल बिल’ का नाम दिया है, दोनों की दोस्ती में दरार का कारण बन गया। मस्क ने कहा कि इस बिल से अमेरिका पर कर्ज़ बढ़ जाएगा और देश में मंदी आ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जमकर ट्रंप के इस बिल की आलोचना की, जो ट्रंप को पसंद नहीं आया। ट्रंप ने भी मस्क पर निशाना साधने के साथ ही उनके सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स भी रद्द कर दिए हैं। हालांकि कुछ दिनों के विवाद के बाद अब मस्क ने अपनी गलती मानते हुए पछतावा जताया है। मस्क के पछतावे पर अब ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।