विदेश

बारिश ने बरपाया कहर, ज़िम्बाब्वे में 78 लोगों की मौत

Zimbabwe Rains: ज़िम्बाब्वे में बारिश ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से अब तक 78 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2026, 9:04 AM IST
Heavy rainfall in Zimbabwe
Heavy rainfall in Zimbabwe (Photo - FloodList)

ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) इस समय मौसम की मार झेल रहा है। अक्टूबर 2025 से शुरू हुई भारी बारिश की वजह से ज़िम्बाब्वे में कई जगह हाल बेहाल हैं। नागरिक सुरक्षा विभाग (Department of Civil Protection - DCP) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश की वजह से देश के मैनिकालैंड (Manicaland), माशोनालैंड (Mashonaland) और मिडलैंड्स (Midlands) जैसे प्रांतों में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है।

78 लोगों की मौत

ज़िम्बाब्वे में बारिश के कहर की वजह से 78 लोगों की मौत हो चुकी है। नागरिक सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। भारी बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरने और इमारतों के ढहने जैसी घटनाओं के कारण लोग मारे गए।

61 लोग घायल

ज़िम्बाब्वे में भारी बारिश के कहर की वजह से 61 लोग घायल भी हुए। इनमें से कई लोगों को तो इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा।

हुआ भारी नुकसान

बारिश से जुड़ी घटनाओं की वजह से ज़िम्बाब्वे में भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित प्रांतों में इन मामलों की वजह से करीब 1,068 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा 41 स्कूल, 5 स्वास्थ्य केंद्र और 5 पुल भी प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों में नदियाँ उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। इससे इन प्रांतों में मानवजीवन के साथ ही वन्यजीवों पर भी बुरा असर पड़ा है। पानी भरा होने की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी आ रही है। वहीं लोगों को कार्यालयों, बाजार, क्लिनिक और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी मुश्किल हो रही है।

Updated on:
20 Jan 2026, 9:04 AM IST
Published on: