विदेश

हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 8 लोगों की मौत, उड़ान भरने के 5 मिनट बाद जंगल में गिरा, देखें वीडियो

इंडोनेशिया में बड़ा एयर हादसा हुआ है। इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर उड़ान के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है।

2 min read
Apr 18, 2026
हेलीकॉप्टर क्रैश सांकेतिक AI इमेज

इंडोनेशिया के बोर्नियो (कलिमंतान) द्वीप पर बड़ा हादसा हुआ है। बोर्नियो द्वीप पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। यह हेलीकॉप्टर पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का 'एयरबस H-130 मॉडल' था। यह हादसा वेस्ट कलिमंतान प्रांत के मेलावी जिले में हुआ है।

ये भी पढ़ें

UCC ‘संवैधानिक लक्ष्य’ है, इसका किसी धर्म से संबंध नहीं: सुप्रीम कोर्ट

उड़ान भरने के 5 मिनट बाद हेलीकॉप्टर क्रैश

एयरबस H-130 हेलीकॉप्टर ने मेलावी जिले से उड़ाने भरी थी और यह कुबु राया जिले के दूसरे पाम ऑयल बागान की ओर जा रहा था। हेलीकॉप्टर का उड़ान भरने के तुरंत बाद कंट्रोल रूम से इसका संपर्क टूट गया। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी (BASARNAS) और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर का मलबा सेकाडाऊ (Sekadau) जिले के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में मिला है।

बचाव दल ने 8 शव बरामद किए

हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बचाव दल ने 2 क्रू सदस्य और 6 यात्रियों के शव बरामद किए हैं। मरने वालों में एक मलेशियाई नागरिक शामिल है, जबकि बाकी 7 इंडोनेशियाई थे। स्थानीय मीडिया और CNN इंडोनेशिया के अनुसार, हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने से पहले ही कुछ तकनीकी दिक्कत थी, लेकिन फिर भी इसे उड़ाया गया। उड़ान भरने के चंद समय बाद ही हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।

सेकाडाऊ पुलिस की आपराधिक जांच इकाई के निरीक्षक जैनल अबिदीन ने बताया कि हादसे वाला इलाका काफी दुर्गम है। यह इलाका पहाड़ी और घने जंगलों वाला है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। राहत दल को शवों की पहचान करने में काफी समय लगा। मरने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर रेस्कूय अभियान चला रहे बचाव दल का वीडियो सामने आया है।

इंडोनेशिया में पाम ऑयल उद्योग काफी बड़ा है और ऐसे हेलीकॉप्टर अक्सर बागानों के बीच कर्मचारियों और अधिकारियों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। यह हादसा इसी क्रम में हुआ है। अभी तक हेलीकॉप्टर के क्रैश का सटीक कारण पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें ब्लैक बॉक्स और मौसम की स्थिति की जांच शामिल होगी।

हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा मिला

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर का मलबा चारो तरफ फैला हुआ है। बता दें कि इंडोनेशिया में जंगली इलाकों और खराब मौसम के कारण अक्सर हवाई हादसे होते हैं। हादसे के बाद तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और शवों को निकालने के लिए TNI एयर फोर्स की मदद ली गई।

ये भी पढ़ें

AI पर रणनीति बनाने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, हाई पावर कमेटी गठित, जानें इसके कार्य
Also Read
View All