विदेश

इजरायल-अमेरिका के हमले में मोजतबा खामेनेई की कैसे बची जान, बड़ी जानकारी आई सामने

Mojtaba Khamenei News: लीक ऑडियो में यह भी दावा किया गया कि इस हमले में ईरान के कई अधिकारियों की भी मौत हुई है। उनके शव को पहचानने में भी मुश्किल हुई। 
2 min read
Mar 17, 2026
Mojtaba Khamenei health update
मोजतबा खामेनई की हेल्थ अपडेट को लेकर ईरान ने दी जानकारी (Photo-IANS)

US Israel Airstrike Iran: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। वहीं उनके बेटे मोजतबा खामेनेई बाल-बाल बच गए। अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। इसी बीच हमले में मोजतबा की जान कैसे बची, इसको लेकर नई जानकारी सामने आई है। The Telegraph की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी ईरान की एक आंतरिक बैठक के लीक ऑडियो से सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को इजरायल ने तेहरान स्थित खामेनेई के कंपाउंड को निशाना बनाया। इस हमले में कई वरिष्ठ अधिकारी और परिवार के सदस्य भी मारे गए।

लीक ऑडियो में दावा किया गया है कि हमले से ठीक पहले मोजतबा खामेनेई अपने पिता के साथ इमारत के अंदर मौजूद थे, लेकिन कुछ ही क्षण पहले वह किसी काम से बाहर चले गए। जैसे ही वह वापस लौट रहे थे, तभी मिसाइलों ने इमारत को निशाना बना लिया।

कैसे हुआ हमला?

रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने इस हमले में ब्लू स्पैरो बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। इस दौरान एक मिसाइल सीधे उस जगह गिरी, जहां पर अली खामेनेई मौजूद थे। दूसरी मिसाइल मोजतबा खामेनेई के आवास पर गिरी। तीसरी मिसाइल उनके रिश्तेदार के घर पर गिरी। 

कई अधिकारियों की हुई मौत

लीक ऑडियो में यह भी दावा किया गया कि इस हमले में ईरान के कई अधिकारियों की भी मौत हुई है। उनके शव को पहचानने में भी मुश्किल हुई। 

मोजतबा को लेकर ट्रंप ने दिया बयान

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर बयान दिया है। उन्होंने मोजतबा की स्थिति को लेकर अनिश्चितता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जबकि कुछ में उनकी मौत की भी बात कही जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने उन्हें नहीं देखा है। हमें नहीं पता कि वो जिंदा हैं या नहीं। 

Published on:
17 Mar 2026 12:33 pm