विदेश

100 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा…अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को दी धमकी, नाटो को भी खूब सुनाया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, जब सभी नाटो देश सहमत हो जाएंगे और ऐसा करना शुरू कर देंगे और जब सभी नाटो देश रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे।
2 min read
Sep 13, 2025
Feature image
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बयान दिया है। उन्होंने नाटो से चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आह्वान किया। शनिवार को ट्रंप ने नाटो को एक पत्र लिखा, जिसमें उनसे रूसी तेल खरीदना बंद करने और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर कुछ नाटो देशों की भी आलोचना की। 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, जब सभी नाटो देश सहमत हो जाएंगे और ऐसा करना शुरू कर देंगे और जब सभी नाटो देश रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे।

रूस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए

ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों के साथ-साथ नाटो को चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाना चाहिए, जिसे यूक्रेन में युद्ध समाप्त होने के बाद ही वापस लिया जाएगा। ताकि रूस पर चीन का प्रभाव कमजोर हो सके।

यह युद्ध नहीं होता-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उस समय यदि मैं राष्ट्रपति होता तो ये युद्ध शुरू नहीं होता, यह बाइडेन और जेलेंस्की का युद्ध है। उन्होंने कहा- मैं यहां केवल इसे रोकने में मदद करने के लिए हूं और हजारों रूसी और यूक्रेनी लोगों की जान बचाने के लिए हूं। 

‘जल्द युद्ध खत्म हो जाएगा’

ट्रंप ने कहा कि अगर नाटो मेरे कहे अनुसार करता है, तो युद्ध जल्दी खत्म हो जाएगा, और उन सभी लोगों की जान बच जाएगी! अगर नहीं, तो आप सिर्फ मेरा समय, और संयुक्त राज्य अमेरिका का समय, ऊर्जा और पैसा बर्बाद कर रहे हैं। 

‘धमकियों के बाद लिखा पत्र’

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह पत्र यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति न होने पर और रूस पर प्रतिबंध लगाने तथा उसके तेल खरीदने वाले देशों- जैसे चीन और भारत पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाने की उनकी पूर्व की धमकियों के बाद आया है।

Updated on:
13 Sept 2025 06:16 pm
Published on:
13 Sept 2025 06:16 pm