विदेश

इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? अदियाला जेल के बाहर CM का रातभर धरना देने का क्या निकला नतीजा, पूरा पाकिस्तान उबला

Imran Khan Alive: इमरान खान की सेहत को लेकर फैली मौत की अफवाहों के बीच खैबर पख्तूनख्वा के सीएम सोहेल आफरीदी ने अदियाला जेल के बाहर पूरी रात धरना दिया और देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी।

2 min read
Nov 29, 2025
इमरान खान पाकिस्तान की आदियाला जेल में बंद हैं। (PC: AI)

Imran Khan Alive : पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर तूफान खड़ा हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान (Imran Khan Alive) की सेहत और सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों ने पूरे देश को हिला दिया है। लोग पूछ रहे हैं – इमरान खान जिंदा हैं या कुछ अनहोनी हो गई ? खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन सोहेल आफरीदी गुरुवार को एक बार फिर अदियाला जेल (Adiala Jail Protest) पहुंचे थे। मकसद था अपने नेता इमरान खान से मुलाकात करना। लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। नाराज सीएम ने फैसला लिया कि वे रात भर जेल के बाहर ही धरने पर बैठेंगे। अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वो वहीं डटे रहे। शुक्रवार सुबह जब भी मुलाकात नहीं हुई तो वे बाहर निकले और ऐलान किया – “अब पूरे पाकिस्तान में सड़कें गरम होंगी।” इससे माहौल और गर्म हो गया।

ये भी पढ़ें

इमरान खान पर आया बड़ा अपडेट, पूर्व मंत्री ने कह दी यह बात…

इमरान खान को आखिरी बार 16 अक्टूबर को देखा गया था

दरअसल, इमरान खान को आखिरी बार उनके परिवार वालों ने 16 अक्टूबर को देखा था। उसके बाद सिर्फ उनकी बहन डॉ. उज्मा खान को दो बार (28 अक्टूबर और 4 नवंबर) को सिर्फ 20-20 मिनट के लिए मिलने दिया गया था। फिर 4 नवंबर के बाद से आज तक न परिवार, न वकील, न कोई पार्टी लीडर – किसी को भी इमरान खान से मिलने की इजाजत नहीं मिली।

परिवार ने कहा, मान कर चल रहे कि इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं (Aleema Khan Statement)

इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाली पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा, “हमारे पास कोई पक्की खबर नहीं है। जेल वाले कहते हैं कि वो ठीक हैं, लेकिन हम एक शब्द पर भी यकीन नहीं करते। लोग हमसे उनके हाल पूछते हैं, हम कुछ बता नहीं पाते।” अलीमा ने साफ कहा – “हम मान कर चल रहे हैं कि इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं क्योंकि हुकूमत को पता है कि उनके साथ कुछ हुआ तो 90% पाकिस्तानी सड़कों पर उतर आएंगे।”

जब तक मुनीर को कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी नहीं मिल जाती

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह सामने आया कि जेल प्रशासन ने कहा है – “जब तक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक इमरान खान से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा।” यह बात सामने आने के बाद सियासी पारा और चढ़ गया।

पीटीआई पार्टी नेताओं को लगातार रोका जा रहा

जेल अधिकारियों ने साफ कहा है कि इमरान खान बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन जब परिवार और पीटीआई पार्टी नेताओं को लगातार रोका जा रहा है ,जिससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।

अब पूरे मुल्क में धरने दिए जाएंगे: अचकजई

अदियाला जेल के बाहर पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के नेता महमूद खान अचकजई भी पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी – “यह सिर्फ शुरुआत है। अब पूरे मुल्क में धरने दिए जाएंगे।” उल्लेखनीय है कि पख़्तूनख़्वा को पश्तूनख्वा भी कहा जाता है।

पूरे देश को बेचैन कर दिया(Pakistan Political Crisis)

फिलहाल पाकिस्तान एक बड़े आंदोलन की दहलीज पर खड़ा हुआ नजर आ रहा है। इमरान खान जिंदा हैं, यह बात उनकी बहन और जेल प्रशासन दोनों कह रहे हैं, लेकिन पारदर्शिता की कमी के कारण पूरे देश को बेचैन कर दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर