विदेश

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जल्द ईरान छोड़े भारतीय

US-Iran War: भारत ने अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नागरिकों को ईरान यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी है। साथ ही भारतीयों को सुरक्षित तरीके से देश छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

2 min read
Apr 24, 2026
भारत ने जारी की एडवाजरी (Photo-IANS)

India Advisory Iran Travel: अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच होर्मुज को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। इसी बीच भारत ने एक नई और सख्त एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने ईरान की यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही वहां मौजूद भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकलने का निर्देश दिया है।

भारतीय दूतावास ने बयान में कहा कि भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के शुरू होने की खबरों को देखते हुए और पहले जारी एडवाइजरी के क्रम में, भारतीय नागरिकों को सख्ती से सलाह दी जाती है कि वे हवाई या जमीनी रास्ते से ईरान की यात्रा न करें।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध लंबा चला तो यूक्रेन होगा कमजोर? जेलेंस्की ने बता दी बड़ी वजह

अधिकारियों ने दी चेतावनी

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हवाई सेवाएं अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। दूतावास ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव के कारण एयरस्पेस पर प्रतिबंध और परिचालन संबंधी अनिश्चितताएं अब भी ईरान से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रभावित कर रही हैं।

साथ ही, दूतावास ने यह भी दोहराया कि जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, वे वहां से निर्धारित ज़मीनी सीमा मार्गों के जरिए बाहर निकलें और इसके लिए दूतावास के संपर्क में रहकर ही कदम उठाएं।

नागरिकों की सहायता के लिए दूतावास ने आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं और स्थिति को देखते हुए भारतीयों से लगातार संपर्क में रहने की अपील की है।

आपातकालीन सहायता के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

+989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359

ईरान ने शुरू की उड़ान सेवाएं

बता दें कि यह एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब ईरान ने हाल ही में अपने कुछ प्रमुख हवाई अड्डों को दोबारा खोलते हुए उड़ान सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल करना शुरू किया है।

इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेहराबाद एयरपोर्ट जैसे बड़े हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानें शुरू हो चुकी हैं, जबकि सीमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मेहराबाद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को भी अनुमति दे दी गई है, जो जल्द शुरू होंगी।

दोनों देशों के बीच तनाव जारी

दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में संघर्ष बढ़ गया था, जिसके चलते ईरान का एयरस्पेस काफी हद तक बंद कर दिया गया था। हालांकि, फिलहाल दोनों देशों के बीच संघर्षविराम लागू है, लेकिन यात्रा और सुरक्षा को लेकर स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

6 महीने तक बंद रहेगा होर्मुज, ईरान ने समुद्र में बिछाई है बारूदी सुरंग, अमेरिका बोला- हटाने में समय लगेगा
Published on:
24 Apr 2026 06:41 am
Also Read
View All