विदेश

भारतीयों विमानों में बम विस्फोट की धमकी का खुलासा, इन मित्र देशों में रची जा रही है साजिश

Indian Fight Bomb Threat: भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों की जांच में हाईटेक साजिश का खुलासा हुआ है, इसमें VPN का इस्तेमाल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2024, 1:26 PM IST
Indian Flight Bomb Threat Conspiracy from London And Germany
Indian Flight Bomb Threat Conspiracy from London And Germany

Indian Fight Bomb Threat: केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विमानों को बम से उडाने की लगातार मिल रही धमकियों के पीछे लंदन (London) और जर्मनी में बैठे शैतानी दिमाग काम कर रहे हैं। लंदन और जर्मनी (Germany) से आ रही धमकियों की वजह से देश की एयरलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। जांच-पड़ताल के लिए विमान विलंब करने से लेकर इमरजेंसी लैंडिंग तक कराने की नौबत आ रही है।

सोशल मीडिया पर आ रही फर्जी धमकी

इस सप्ताह भारतीय एयरलाइनों की 20 से ज्यादा उड़ानों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों) को बम की धमकियां मिली हैं। सोमवार को इंडियन एयरलाइंस की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम की धमकियां मिलीं और मंगलवार को 10 अन्य उड़ानों को भी इसी तरह की धमकियां दी गईं। एक दिन बाद, कम से कम छह और ऐसी धमकियां मिलीं। ये धमकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए आईं और सुरक्षा जांच के बाद उन्हें फ़र्जी घोषित कर दिया गया।

लंदन और जर्मनी से किए जा रहे धमकी वाले पोस्ट

खुफिया एजेंसियों ने सोशल मीडिया कंपनियों को उन आइपी एड्रेस को साझा करने के लिए कहा जिनसे सबसे पहले ऐसी धमकियां जनरेट की गईं थी। उसके बाद उनके अकाउंट बंद करने के निर्देश दिए गए। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, तीन अलग-अलग हैंडल से पोस्ट किए गए थे। इनमें दो लंदन और जर्मनी के थे। साजिशकर्ता ने वीपीएन का उपयोग करते हुए इन्हें पोस्ट किया था ताकि पहचान छिपाया जा सके। एक अन्य हैंडल के बारे में जानकारी अभी मिलनी बाकी है।

जांच जारी, होगी कड़ी कार्रवाई

इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे नियमों को और अधिक कठोर बनाने के उपायों पर विचार कर रहे हैं, ताकि ऐसी धमकियों के पीछे के लोगों को कड़ी सजा दी जा सके। इसके तहत ऐसे लोगों को भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों में यात्रा नहीं करने देना भी शामिल है।

Updated on:
18 Oct 2024, 1:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All