ओमान के पास भारतीय तेल टैंकर पर फायरिंग की घटना से होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। जानें कैसे इस घटना ने भारत और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Indian Oil Tanker Fired Iran Navy Hormuz: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है। ओमान के पास एक भारतीय-ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर पर ईरानी नौसेना द्वारा फायरिंग किए जाने की खबर है। यह टैंकर करीब 20 लाख बैरल इराकी तेल लेकर जा रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विशाल तेल टैंकर होर्मुज के पास से गुजर रहा था तभी उस पर फायरिंग की गई। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहले से ही अमेरिका और ईरान के बीच टकराव जारी है और होर्मुज क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है।
अपडेट जारी है….