
Trump Danica Patrick Viral Video (Image: Danica Patrick/IG)
Trump Danica Patrick Viral Video:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मशहूर अमेरिकी रेसर डैनिका पैट्रिक को लेकर ऐसा संबोधन दिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंच से ट्रंप द्वारा कही गई बातें अब लोगों के बीच बहस का विषय बन गई हैं।
टर्निंग पॉइंट यूएसए के एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए ट्रंप ने अचानक डैनिका पैट्रिक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “Where’s Danica? I love Danica… I love her hair.” इसके साथ ही उन्होंने उनके हेयरस्टाइल की भी तारीफ की और उसे खास बताया। ट्रंप का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए भी अप्रत्याशित था।
ट्रंप ने आगे डैनिका को संबोधित करते हुए कहा, “Danica, so great. Thank you, darling. What a job you’ve done.” मंच से इस तरह का संबोधन होते ही यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया।
ट्रंप के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे उनका सहज और हल्का-फुल्का अंदाज बताया, वहीं कई यूजर्स ने इसे अटपटा और अनावश्यक बता रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि ट्रंप ने डैनिका की उपलब्धियों के बजाय उनके लुक्स पर ज्यादा ध्यान दिया है।
डैनिका पैट्रिक अमेरिका की सबसे प्रसिद्ध महिला रेसर्स में से एक रही हैं। उन्होंने मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनाए और अपनी अलग पहचान स्थापित की। इंडीकार रेस जीतने वाली वह पहली महिला ड्राइवर बनीं और नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टॉक कार ऑटो रेसिंग (NASCAR) में भी उन्होंने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रेसिंग से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री और मीडिया में भी काम किया।
डैनिका पैट्रिक को ट्रंप का समर्थक माना जाता है और वह कई मौकों पर उनके समर्थन में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनके इस राजनीतिक रुख को लेकर उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा है।
ट्रंप अक्सर अपने बेबाक और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उनका बयान चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने एक सफल खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए उनके व्यक्तित्व के बजाय उनके लुक्स पर टिप्पणी की है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस छिड़ गई।
Published on:
18 Apr 2026 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
