Human Trafficking Through Uber: अमरीका में हाल ही में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। इसके पीछे भारतीय मूल के एक शख्स का हाथ बताया जा रहा है जिसे हाल ही में सज़ा भी मिल गई है।
मानव तस्करी दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। हर साल दुनियाभर में मानव तस्करी के कई मामले देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक मामला हाल ही में अमरीका में देखने को मिला है। अमरीका में रह रहे एक भारतीय मूल के शख्स पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार अमरीका में रह रहे 49 राजिंदर सिंह को मानव तस्करी के आरोप में दोषी पाया गया है। सिर्फ मानव तस्करी ही नहीं, राजिंदर को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भी दोषी पाया गया है।
उबर के ज़रिए करता था मानव तस्करी
रिपोर्ट के अनुसार राजिंदर उबर के ज़रिए मानव तस्करी करता था। उबर एक राइड शेयरिंग ऐप है, जिससे कैब/टैक्सी बुक की जाती है। जानकारी के अनुसार राजिंदर ने उबर के ज़रिए करीब 800 लोगों की तस्करी की और जुलाई, 2018 से अपने साथियों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दे रहा था।
तस्करी करके लाया अमरीका
जानकारी के अनुसार राजिंदर तस्करी के ज़रिए करीब 800 भारतीय मूल के लोगों को अवैध तरीके से अमरीका लाया। इसके लिए उसने लोगों से पैसे भी लिए। रिपोर्ट के अनुसार राजिंदर मानव तस्करी के ज़रिए अब तक करीब 5 लाख अमरीकी डॉलर्स लोगों से ले चुका है। इन लोगों को राजिंदर कनाडा की बॉर्डर पार कराकर अमरीका लाया।
यह भी पढ़ें- 24 घंटे में दो बार फिसली अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन की जुबान, लोगों ने किया ट्रोल
45 महीने की जेल की सज़ा
मानव तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राजिंदर को 45 महीने की जेल की सज़ा दी गई है। साथ ही उसे सिर्फ वॉशिंगटन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे अमरीका के लिए खतरा भी बताया।
खुद भी अमरीका में अवैध तरीके से रहता था
जानकारी के अनुसार राजिंदर खुद भी अवैध तरीके से अमरीका में रहता था। जैसे ही राजिंदर की जेल की सज़ा पूरी हो जाएगी, उसे अमरीका से डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में अमरीकी वाणिज्यिक दूतावास के सामने फायरिंग, दो की मौत