विदेश

घर की सफाई न करने से थी नाराज, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने पति पर किया चाकू से हमला

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना पुलिस ने एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला किया।
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
Indian-origin woman arrested
भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार (फोटो-IANS)

America: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के एक एलिमेंट्री स्कूल में टीचर असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाली भारतीय मूल की महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। महिला अपने पति पर घर की साफ-सफाई नहीं करने से नाराज थी। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान चंद्रप्रभा सिंह (44) के रूप में हुई।

महिला ने अपने पति पर किया चाकू से हमला

नॉर्थ कैरोलिना की पुलिस ने कहा कि शार्लोट के बैलेंटाइन इलाके में फॉक्सहेवन ड्राइव स्थित अपार्टमेंट में महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमले की कोशिश की। इस अपार्टमेंट में चंद्रप्रभा अपने पति अरविंद सिंह के साथ रहती है। चंद्रप्रभा घर की सफाई नहीं होने से नाराज थी। इसी कारण उसने जान-बूझकर पति के गर्दन पर चाकू से हमले की कोशिश की।

महिला का बयान, गलती से गर्दन पर लगा चाकू

हालांकि, आरोपी महिला का कहना है कि वह वह नाश्ता बना रही थी, जब उसके पति अरविंद ने पूछा कि क्या वह उसकी मदद कर सकता है तो उसने गंदगी देखकर परेशान होते हुए उसकी तरफ चाकू लेकर घूमी। इस दौरान गलती से चाकू उसके पति की गर्दन पर लग गई। घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आरोपी महिला को 13 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया। जहां 10 हजार डॉलर के मुचलके पर कुछ शर्तों के साथ उसे बेल मिली। कोर्ट ने कहा कि महिला को एक इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग डिवाइस पहनना होगा। साथ ही, पति से शारीरिक दूरी बनाकर रखनी होगी।

Updated on:
26 Oct 2025 09:24 am
Published on:
26 Oct 2025 09:24 am