विदेश

ईरान युद्ध के बीच ‘ग्रेटर इजरायल’ का सपना साकार कर रहे बेंजामिन नेतन्याहू

ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। ईरान के साथ जारी जंग के बीच इजरायल बफर जोन बनाने के नाम पर लेबनान में अपनी सीमाएं बढ़ा रहा है।

2 min read
Apr 05, 2026
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। (इमेज सोर्स: ANI)

इजरायल के वित्तमंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने 2023 में पेरिस में एक भाषण के दौरान ग्रेटर इजरायल का एक नक्शा दिखाया था। इसमें जॉर्डन और वेस्ट बैंक को इजरायल का हिस्सा माना गया था। अब अप्रैल 2026 चल रहा है और इजरायल ईरान के साथ युद्ध लड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इजरायल दक्षिणी लेबनान में 30 किलोमीटर तक घुसकर लिटानी नदी तट के क्षेत्र पर जमीन खाली करा रहा है।

ये भी पढ़ें

वाशिंगटन डीसी में मेयर पद के लिए भारतवंशी उम्मीदवार की चर्चा, कौन हैं रिनी संपत?

ग्रेटर इजरायल का सपना साकार करने में जुटे बेंजामिन

साल 2023 से 2026 के बीच इजरायल ने गाजा पट्टी को पूरी तरह से तबाह कर उसके ज्यादातर हिस्से को अपने नियंत्रण में ले लिया है। ईरान समर्थित मिलिशिया समूह हमास और हिजबुल्लाह के साथ जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री यहूदियों के उस सपने को पूरा में जुटे हैं जिसे 'ग्रेटर इजरायल' कहते हैं।

ग्रेटर इजरायल के इस सपने में फिलिस्तीन, लेबनान, सीरिया, जॉर्डन, इराक, मिस्र से लेकर सऊदी अरब के हिस्से भी शामिल होंगे। ग्रेटर इजरायल का विचार हिब्रू बाइबिल में दी गई, यह यहूदी भूमि की परिभाषा पर आधारित है। 19वीं सदी में यहूदी विद्वान थियोडोर हर्जल ने इस विचार को पहली बार रखा था।

स्थापना के बाद इजरायल ने बढ़ाया दायरा

संयुक्त राष्ट्र में वर्ष 1947 में विभाजन की योजना के तहत इजरायल के लिए 14,500 वर्ग किमी क्षेत्र को प्रस्तावित किया गया। 1948 में स्थापना के तुरंत बाद ही अरब के साथ युद्ध हुआ। इसके बाद प्रस्तावित सीमाओं से ज्यादा करीब 20,700 वर्ग किमी क्षेत्र पर इजरायल ने अपना नियंत्रण स्थापित किया।

1967 की जंग के बाद इजरायल ने कई क्षेत्रों में कब्जा किया

साल 1967 में इजरायल ने अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ जंग छेड़ी इसके बाद वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी, पूर्वी येरूशलम (जॉर्डन), गोलान हाइट्स (सीरिया) और सिनाई प्रायद्वीप (इजिप्ट) में कब्जा कर लिया। हालांकि, 1979 में शांति समझौते के तहत सिनाई प्रायद्वीप इजरायल ने इजिप्ट को लौटाया। इसके साथ ही गाजा पट्टी से भी सेना को हटा लिया, लेकिन वेस्ट बैंक में अवैध बस्तियां बनाई और वेस्ट बैंक पर कब्जा बरकरार रखा। सीरिया नियंत्रित भूमि के कुनेत्रा प्रांत में छह नए सैन्य ठिकाने स्थापित किए।

कितना बढ़ा इजरायल का दायरा?

स्थापना के समय इजरायल का दायरा 14,500 वर्ग किलोमीटर था। मौजूदा समय में इजरायल का दायरा करीब 22,072 वर्ग किलोमीटर है। अक्टूबर 2023 के बाद गाजा पट्टी के 75% क्षेत्र पर इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने नियंत्रण स्थापित किया। इजरायल का गोलान हाइट्स पर भी कब्जा है। इसके साथ ही इजरायल ने बफर जोन का दायरा बढ़ाया है। इजरायल ने अपना दायरा बढ़ाते हुए माउंट हर्मोन पर कब्जा किया है।

ये भी पढ़ें

मालदा बंधक कांड किसने कराया? केंद्रीय मंत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा

Also Read
View All

अगली खबर