विदेश

Khamenei Funeral: ‘ट्रंप अभी जिंदा क्यों है?’,खामेनेई के जनाजे में खुलेआम किया गया अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने का आह्वान

Khamenei Funeral Anti Trump Slogans Raised:ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई के विशाल अंतिम संस्कार समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की खुलेआम अपील की गई। इस पर जवाब में जनसमूह ने कहा, हम ट्रंप को मार डालेंगे। कार्यक्रम में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए।
3 min read
Jul 05, 2026
Iran Khamenei Funeral News.
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्ला अली खामनेई । ( फोटो: ANI ) के अंतिम संस्कार में मौजूद जनसमूह

Khamenei Funeral Open Calls for Killing Donald Trump : ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई के विशाल अंतिम संस्कार समारोह के दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए गए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुस्साए अपार जनसमूह के सामने माइक से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने का खुलेआम आह्वान किया गया। समारोह के दौरान लाउडस्पीकर पर मशहूर कवि मोहम्मद रसौली ने भीड़ का नेतृत्व करते हुए पूछा: "दुनिया का सबसे नीच आदमी अभी भी जिंदा क्यों है?"

लाखों की संख्या में मौजूद भीड़ से जोरदार तालियां बटोरीं

अंतिम संस्कार में एक एंकर ने ट्रंप की मौत के लिए पहली बार साफ तौर पर आह्वान किया और लाखों की संख्या में मौजूद भीड़ से जोरदार तालियां बटोरीं। ध्यान रहे कि खामेनेई की 86 साल की आयु में 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मृत्यु हो गई थी, जिसके साथ ही ईरान युद्ध की शुरुआत हुई थी। उनके अंतिम संस्कार का आयोजन ऐसे समय हुआ, जब संघर्ष स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत के निरंतर प्रयासों के बावजूद तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बना हुआ है।

अमेरिका और इजरायल का नाश हो: रसौली

समारोह के दौरान लाउडस्पीकर पर कवि मोहम्मद रसौली ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाने में भीड़ का नेतृत्व किया। रसौली को 'अमेरिका मुर्दाबाद!' और 'इजराइल मुर्दाबाद' जैसी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिसके बाद उन्होंने ट्रंप की ओर ध्यान केंद्रित किया।

लोगों ने एक दीवार पर संदेश लिखा, 'हम ट्रंप को मार डालेंगे'

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान तेहरान में इमाम खुमैनी मोसल्ला ग्रैंड मस्जिद में शोक संतप्त लोगों ने एक दीवार पर संदेश लिखा, जिनमें से एक संदेश अंग्रेजी में लिखा है, 'हम ट्रंप को मार डालेंगे।' इस टिप्पणी पर अंत्येष्टि स्थल पर उपस्थित लोगों ने खुशी से तालियां बजाईं।

वीडियो में दिखा, अंतिम संस्कार में ट्रंप विरोधी नारे लगे

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अन्य कथित वीडियो में एक व्यक्ति अंतिम संस्कार में ट्रंप विरोधी नारे लगाते हुए दिखाया गया है। उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'हम अपने इमाम के हत्यारे को क्यों न मार डालें? यह हमारा कर्तव्य है। अगर हम तुम्हें मारने वाले को नहीं मारेंगे, तो अब से कफन ही हमें ले जाएगा। यह हमारा कर्तव्य है, मैं तुम्हारे लहू की कसम खाता हूँ, ट्रंप को मारना।' हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही व्यक्ति था जिसने अंतिम संस्कार के मंच से ये टिप्पणियां की थीं।

ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या की मांग करने वाले पोस्टर दिखे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की मांग करने वाले पोस्टर और बैनर दिखाई दिए, जो देश के कुछ गुटों के बीच लंबे समय से चले आ रहे कट्टरपंथी रुख दर्शाते हैं।

तेहरान में भारी जनसभा,ट्रंप की मौत की मांग के बैनर

खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान रविवार को पिछले दिन के समारोहों की तुलना में बहुत अधिक भीड़ जुटी, जिसमें शोक संतप्त लोग काले कपड़े पहने हुए, खामेनेई के सम्मान में बैनर और झंडे लिए हुए तेहरान से गुजरे। अंतिम संस्कार के दौरान कुछ उपस्थित लोगों ने ट्रंप की मौत की मांग करने वाले बैनर भी ले रखे थे। यह सभा ऐसे समय हुई जब ट्रंप अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में थे।

हमने वेनेजुएला और ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया: ट्रंप

इधर इधर ट्रंप का बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रंप ने अमेरिकी सेना के बारे में बात करते हुए कहा: 'हमें जबरदस्त सफलता मिली है। वेनेजुएला को देखिए, ईरान को देखिए। हमने उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया, उनकी सेना को मिटा दिया।'