Iran-US Israel War: युद्ध के बीच ईरान ने एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हमला किया है। ईरान के हमले की वजह से एयरपोर्ट के पास आग लग गई, जिससे उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। आज इस युद्ध का 17वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। जवाब में ईरान भी इज़रायल समेत अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों पर भी हमले कर रहा है। अब एक बार फिर ईरान ने यूएई (UAE - United Arab Emirates) पर हमला किया है।
ईरान ने आज सुबह एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक किया। ईरान के इस हमले से एयरपोर्ट के पास आग लग गई और अफरातफरी मच गई।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आग लगने से एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को फिलहाल अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है, जिसकी जानकारी दुबई सिविल एविएशन ने दी। एमिरेट्स ने भी दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा करते हुए यात्रियों से अगली सूचना तक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा न करने की अपील की है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ानों को मकतूम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो अपनी उड़ानों के कार्यक्रम और यात्रा योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।