विदेश

US-Israel-Iran War: ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को दो-टूक, कहा- होर्मुज स्ट्रेट जरूर खुलेगा, लेकिन आपके लिए नहीं

Iran-US tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अक्टूबर को भारत समयानुसार सुबह देश को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि वे ईरान से जुड़े युद्ध को समाप्त करने की घोषणा करेंगे। होर्मुज स्ट्रेट और अमेरिकी-ईरानी संबंधों पर बयान।

2 min read
Apr 01, 2026
Donald Trump (Photo - Washington Post)

Iran on Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समयानुसार 2 अक्टूबर को सुबह अपने देश को संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वे ईरान से जुड़े युद्ध को समाप्त करने की घोषणा कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल में ये संकेत यह कहते हुए दिए थे कि उन्होंने अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। अब स्ट्रेट होर्मुज खुला रहे या बंद, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, ट्रंप के बयान के बाद अब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के तरफ से अहम बयान सामने आया है।

उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अमेरिकी राष्ट्रपति पर करार तंज कसा और अपने पोस्ट में लिखा, 'ट्रंप ने आखिरकार 'सत्ता परिवर्तन' का अपना सपना पूरा कर लिया है, लेकिन क्षेत्र की समुद्री व्यवस्था में! होर्मुज स्ट्रेट निश्चित रूप से फिर से खुलेगा, लेकिन आपके लिए नहीं; यह केवल उन्हीं लोगों के लिए खुलेगा जो ईरान के नए कानूनों का पालन करेंगे। 47 वर्षों का आतिथ्य सत्कार हमेशा के लिए समाप्त हो गया है।' यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि पिछले दिनों ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें

US-Israel-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप के तेवर नरम; बोले- ‘मुझे बस ईरान छोड़ना है, हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे’

टेक कंपनियों को धमकी, ट्रंप ने उड़ाया मजाक

उधर, ईरान की तरफ से अमेरिकी टेक कंपनियों को धमकी दिए जाने के सवाल पर मजाक उड़ाते हुए ट्रंप ने कहा, 'वे किससे हमला करेंगे? क्या वे उन्हें बीबी गन से धमका रहे हैं? उनके पास धमकाने के लिए ज़्यादा कुछ बचा ही नहीं है… खतरा क्या था? मैंने सुना नहीं। खतरा क्या था? क्या उन्होंने कहा कि वे उसे उड़ा देंगे? आप जानते हैं कि वे परमाणु हथियार से हमला नहीं करेंगे।

हमले से ईरान की ताकत काफी कमजोर

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमले से ईरान की ताकत काफी कम हो गई है। हमारा लक्ष्य था कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हों। वह लक्ष्य पूरा हो गया। अब उसके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष से हालात काफी बदल गए हैं। हमने उन्हें काफी पीछे धकेल दिया है। उन्हें दोबारा खड़े होने में 15-20 साल लगेंगे।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच इराक में होटल के पास से अमेरिकी जर्नलिस्ट का अपहरण

Also Read
View All

अगली खबर