विदेश

‘इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले नहीं रुके तो आंख के बदले सिर उड़ाने वाली होगी जंग’, ईरान ने दी अमेरिका-इज़रायल को धमकी

Iran-US Israel War: ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और इज़रायल की तरफ से ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में ईरान ने अमेरिका को धमकी दे दी है।

2 min read
Mar 24, 2026
Mohsen Rezaei (Photo - Times of Israel on social media)

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) बढ़ता ही जा रहा है। आज इस युद्ध का 25वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल को भी उम्मीद नहीं होगी कि ईरान इतने लंबे समय तक न सिर्फ उनके हमलों को झेल पाएगा, बल्कि पलटवार भी करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार ईरान को धमकियाँ दे रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने का अल्टीमेटम भी, लेकिन इसके बीच उन्होंने यह दावा भी किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को फेक न्यूज़ बता दिया है। अमेरिका-इज़रायल जहाँ ईरान पर हमले रोक नहीं रहे हैं, तो ईरान भी लगातार इज़रायल और मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले कर रहा है। इस युद्ध में अमेरिका और इज़रायल की तरफ से ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-इज़रायल जुटे तलाश में, नहीं लग रहा मोजतबा खामेनेई का पता

ईरान ने दी धमकी

अमेरिका और इज़रायल की तरफ से ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर खास तौर पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जमकर हमले किए जा रहे हैं, जिससे ईरान काफी नाराज़ है। ऐसे में मोहसेन रेज़ाई (Mohsen Rezaei) ने अमेरिका और इज़रायल को धमकी दी है। रेज़ाई ने कहा, "अगर अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बंद नहीं किए, तो आंख के बदले आंख नहीं, बल्कि आंख के बदले सिर उड़ाने वाली जंग होगी।"

यह युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक…

रेज़ाई ने आगे कहा, "यह युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान को हुए सभी नुकसानों की भरपाई नहीं हो जाती, हमारे देश से सभी आर्थिक प्रतिबंध हटा नहीं दिए जाते और यह गारंटी नहीं मिल जाती कि अमेरिका की तरफ से ईरान के मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।" गौरतलब है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) भी देश में हुए नुकसान के लिए अमेरिका-इज़रायल से हर्जाने की डिमांड कर चुके हैं। मोजतबा ने इस बात की धमकी भी दी है कि अगर उनकी बात नहीं मानी, तो ईरान की तरफ से अमेरिका और इज़रायल की उतनी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी, जितनी ईरान चाहता है। मोजतबा ने यह भी कहा कि अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो ईरान दुश्मन की उतनी ही संपत्ति नष्ट कर देगा, जितना उन्हें नुकसान हुआ है।

कौन हैं रेज़ाई?

रेज़ाई, ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य और राजनीतिक नेता हैं, जो इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व कमांडर-इन-चीफ हैं। वर्तमान में वह ईरान के सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार और एक्सपेडिएंसी काउंसिल के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें

क्या ईरान ने मार गिराए अमेरिका के फाइटर जेट्स? अमेरिकी सेना ने दिया जवाब

Also Read
View All

अगली खबर