विदेश

युद्ध के बीच अमेरिका-इजरायल को ईरान ने दिया अल्टीमेटम, कहा- ‘हमारा देश पक्का इरादा कर चुका है’

Iran-US War Update: अमेरिका-इजरायल सिर्फ समय बर्बाद कर रहा है और बेहतर होगा कि वह तेहरान की रखी गई 10 शर्तों को मान ले, ताकि जंग खत्म हो सके।

less than 1 minute read
Apr 28, 2026
फोटो में अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई (सोर्स: ANI)

Middle East Conflict: मिडिल-ईस्ट में तनाव जारी है। युद्ध के बीच ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह पीछे हटने के मूड में नहीं है। भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई के ऑफिस के डिप्टी रिप्रेजेंटेटिव डॉ. मोहम्मद हुसैन जियानिया ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनका देश इस संघर्ष में जरूर जीतेगा क्योंकि ईरान ने पक्का इरादा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजरायल सिर्फ समय बर्बाद कर रहा है और बेहतर होगा कि वह तेहरान की रखी गई 10 शर्तों को मान ले, ताकि जंग खत्म हो सके। उनके मुताबिक ईरान की जनता और सेना पूरी तरह एकजुट है और सड़कों पर लोग खुलकर सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

दूसरे विश्व युद्ध के 87 साल बाद आखिर क्या करने वाले हैं जर्मनी और जापान? दुनिया में बढ़ी टेंशन

ये भी पढ़ें

‘भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं रहा है’, MLA रफीकुल इस्लाम ने RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर किया पलटवार
Also Read
View All