विदेश

Iran attack Israel: ईरान ने इजरायल को बनाया निशाना, एयर डिफेंस सिस्टम फेल होने से डिमोना-अराद में 100 से अधिक घायल

Iran Israel war latest: ईरान के मिसाइल हमले में इजरायल के डिमोना और अराद शहर निशाने पर, एयर डिफेंस फेल होने से 100 से अधिक लोग घायल। पीएम नेतन्याहू समेत कई नेताओं की प्रतिक्रिया, बढ़ा तनाव।

2 min read
Mar 22, 2026
ईरान की मिसाइलों ने अराद और डिमोना को निशाना बनाया (Photo-X/@IsraelMFA)

Iran missile attack Israel: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद यह युद्ध भयानक मोड़ पर जा पहुंचा है। जहां एक तरफ अमेरिका और इजरायल के हमले लगातार जारी हैं, वहीं ईरान भी करारा पलटवार कर रहा। इसी कड़ी में ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल दक्षिण इजरायल के शहर डिमोना (Dimona) और अराद शहर पर गिरी, जहां एयर डिफेंस फेल होने के चलते 100 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को लेकर जानकारी इजरायल के विदेश मंत्रालय (Israeli Foreign Ministry) की तरफ से दी गई है।

इजरायल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'ईरानी शासन ने मिसाइलों से जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाते हुए अराद (Arad) और डिमोना (Dimona) को तबाह कर दिया। 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह खुला युद्ध अपराध है। यह शुद्ध आतंकवाद है।'

ये भी पढ़ें

US-Israel-Iran War: ईरानी मिसाइलों को लेकर इजरायल ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- अब यूरोप..

दक्षिणी इजरायल के अराद (Arad) के मेयर ने कहा कि जिस इलाके पर हमला हुआ था, वहां से लगभग 150 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने सोशल मीडिया 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'यह हमारे भविष्य के लिए चल रहे अभियान में एक बहुत कठिन शाम है। अभी कुछ ही समय पहले मैंने अराद (Arad) के मेयर से बात की और उनसे कहा कि वे सभी इजरायली नागरिकों की ओर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की हमारी प्रार्थनाएं पहुंचाएं। मैंने अपने कार्यालय के महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वे सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर हर संभव आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस समय मैदान में काम कर रही आपातकालीन और बचाव टीमों का हौसला बढ़ाता हूं और सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे होम फ्रंट कमांड (Home Front Command) के निर्देशों का पालन करें। हम अपने दुश्मनों पर हर मोर्चे पर जवाबी कार्रवाई जारी रखने के लिए पूरी तरह दृढ़ हैं।'

ईरान के हमले की निंदा

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी ईरान के हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, 'इस समय हमारे दिल अराद (Arad) और डिमोना (Dimona) के साथ हैं। हम सब मिलकर घायलों और उनके परिवारों की शांति और कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री यायर लैपिड ने भी कहा, 'इस शाम हमारे दिल दक्षिणी क्षेत्र के साथ हैं। डिमोना (Dimona) और अराद (Arad) में कई लोग घायल हुए हैं, यह एक बड़ी त्रासदी है। इस समय जान बचाने में जुटी सुरक्षा और बचाव टीमों का हम हौसला बढ़ाते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम सब आपके साथ हैं।'

ये भी पढ़ें

‘अमेरिका ने हमला किया तो मुंबई-दिल्ली को निशाना बनाएंगे…’ पाकिस्तान के अब्दुल बासित का भड़काऊ बयान

Also Read
View All

अगली खबर