Iran-US Israel War: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागकर हाहाकार मचा दिया है। ईरान के इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई।
ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) गंभीर होता जा रहा है। आज इस युद्ध के 19वीं दिन है और अभी के हालात को देखते हुए लग नहीं रहा कि यह युद्ध जल्द रुकेगा। अमेरिका और इज़रायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, लेकिन ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरान सिर्फ इज़रायल पर ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सहयोगी देशों पर भी लगातार हमले कर रहा है, जिससे मिडिल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। इसी बीच अब एक बार फिर ईरान ने इज़रायल पर हमला किया है।
ईरान ने आज इज़रायली शहर तेल अवीव (Tel Aviv) पर जमकर मिसाइलें दागीं हैं। इनमें से कई मिसाइलें तो इज़रायल ने मार गिराई, लेकिन कुछ मिसाइलों से तेल अवीव में जोरदार धमाके हुए। इससे हाहाकार मच गया। तेल अवीव के आसपास के इलाकों में भी ईरानी मिसाइलों से धमाके हुए।
ईरानी मिसाइल हमले में तेल अवीव के पास के इलाके में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र 70 साल थी।
ईरानी मिसाइल हमलों के बाद तेल अवीव में सायरन बज रहे हैं। लोगों की सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। कई जगह ईरानी मिसाइलों की वजह से आग भी लग गई। फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। ईरानी हमलों की वजह से बम शेल्टर्स के नीचे कई लोग दब भी गए हैं। ऐसे में रेस्क्यू टीम उन्हें बचाने की कोशिशों में लगी हुई है।
ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इज़रायल के आगे वो झुकेगा नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगातार धमकियों के बावजूद ईरान लगातार जवाबी हमले कर रहा है और ट्रंप के मंसूबों पर पानी भी फेर रहा है।