Iran surprise attack Plan: इरान मिसाइल और ड्रोन से बड़ा सरप्राइज अटैक की तैयारी कर रहा है। इजराइल ने चेतावनी दी है कि बातचीत फेल होने के बाद ईरान तुरंत हमला कर सकता है।
मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इस बीच, इजराइली खुफिया एजेंसियों ने दुनिया भर में खलबली मचाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया है कि इरान मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है।
यह हमला सिर्फ इजराइल पर नहीं, बल्कि खाड़ी देशों पर भी हो सकता है। खफिया अधिकारियों का दावा है कि अमेरिका से बातचीत विफल होने के बाद तेहरान अब अचानक हमले की राह पर चल रहा है।
इजराइली सुरक्षा अधिकारी कह रहे हैं कि इरान पहले हमला करके फायदा उठाना चाहता है। अमेरिका और इजराइल के बीच इरान को लेकर रणनीति पर मतभेद चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच इस मुद्दे पर पूरी सहमति नहीं है। ऐसे में इरान को लग रहा है कि मौका है और वह मिसाइल व ड्रोन से हमला बोल सकता है।