विदेश

Iran US War Update: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का फाइनल धमकी, बोले- अगर डील नहीं हुई तो खर्ग आइलैंड तबाह कर देंगे

Iran US War Update: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। कहा कहा- डील नहीं हुई तो खर्ग आइलैंड तबाह कर देंगे।
2 min read
Mar 30, 2026
Iran US War Update
Iran US War Update (Image: Gemini)

Iran US War Update: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के प्रमुख ऊर्जा ठिकानों पर बड़ा हमला किया जा सकता है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए जल्दी डील नहीं होती और होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को व्यापार के लिए तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका कड़ा कदम उठाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में ईरान के इलेक्ट्रिक प्लांट्स, ऑयल वेल्स और खर्ग आइलैंड को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

इतना अहम क्यों है खर्ग आइलैंड?

खर्ग आइलैंड ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात केंद्र है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के जरिए होता है। ऐसे में इस पर किसी भी हमले का असर सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ सकता है।

बढ़ते तनाव के बीच बातचीत की उम्मीद

हालांकि ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि बातचीत के जरिए समाधान निकलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि डील संभवतः जल्द हो सकती है, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि असफलता की स्थिति में अमेरिका सख्त सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

वैश्विक बाजार और सुरक्षा पर असर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहता है या खर्ग आइलैंड पर हमला होता है, तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ेगा। पहले ही इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।

नजरें डील पर टिकी

फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक समाधान निकल पाता है या नहीं। मौजूदा हालात में दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, लेकिन बातचीत के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते कोई समझौता नहीं हुआ, तो यह टकराव बड़े सैन्य संघर्ष में बदल सकता है, जिसका असर सिर्फ पश्चिम एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

Updated on:
30 Mar 2026 06:02 pm
Published on:
30 Mar 2026 06:02 pm