विदेश

ईरान को लेकर लीक हुआ ट्रंप का नया प्लान? आनन-फानन में तेहरान ने भी कर दी बड़ी घोषणा, अब क्या होगा?

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के एक सैन्य सूत्र ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो राष्ट्रपति ट्रंप के लिए पहले से तैयार एक बड़ा 'सरप्राइज' इंतजार कर रहा है।

2 min read
Mar 21, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo-AI)

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान के एक सैन्य सूत्र ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दे डाली है।

सूत्र ने यह तक कह दिया है कि अगर अमेरिका की ओर से ईरान में जमीनी हमला होता है तो ट्रंप के लिए एक 'सरप्राइज' पहले से तैयार है।

ये भी पढ़ें

ईरान-इजराइल युद्ध में भारत के युवक की मौत, पत्नी से बात करते समय गिरी मिसाइल

दरअसल, हाल ही में अमेरिका ने ईरान में संभावित जमीनी सैन्य अभियानों की ओर इशारा किया था। इसी पर जब मीडिया ने सैन्य सूत्र से सवाल किया तो उन्होंने युद्ध को लेकर सीधा जवाब दिया।

दुश्मन के हर ऑपरेशन का जवाब देते रहेंगे

ईरानी सेना ने मीडिया से बातचीत में कहा- जाहिर है, ईरानी जमीन पर जमीनी हमला हमारी 'रेड लाइन' में से एक है। जिस तरह हमने दुश्मन के हर ऑपरेशन के खिलाफ एक 'सरप्राइज' दिया था, उसी तरह इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे।

सूत्र ने ईरानी ऊर्जा ढांचे पर हुए हमले का जिक्र करते हुए बताया कि जब उस पर हमला हुआ था, तो पूरे क्षेत्र की ऊर्जा सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर उसने अमेरिका को ईरान में जमीनी सैन्य अभियानों के खिलाफ चेतावनी दी।

ट्रंप को ईरान की सीधी धमकी

सूत्र ने आगे कहा- जब हमारे ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ था, तो इस क्षेत्र के सभी ऊर्जा ढांचे ठप पड़ गए थे। इस बार भी हम पूरी तरह तैयार हैं। अगर ट्रंप इस मामले में कोई गलती करते हैं, तो हम उन्हें ऐसा 'सरप्राइज' देंगे कि वे अपने सैनिकों के ताबूत भी हमारी जमीन से वापस नहीं ले जा पाएंगे।

सूत्र ने आगे कहा कि ईरानी द्वीपों को नष्ट करने का मतलब होगा यूएई के तटीय इलाकों का भी नष्ट हो जाना। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के शुरुआती चरणों में दुबई और अबू धाबी भी महज सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।

क्या करने वाले हैं ट्रंप?

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब शुक्रवार को यह जानकारी मिली कि ट्रंप प्रशासन ईरान के परमाणु सामग्री को निकालने के तरीकों और विकल्पों पर रणनीति बना रहा है। ये सूत्र इस मामले पर चल रही चर्चाओं से भली-भांति परिचित थे।

अभी सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ट्रंप ऐसे किसी ऑपरेशन का आदेश देते हैं, तो उसका सही समय क्या होगा? यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, एक अन्य सूत्र ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें

US-Israel-Iran War: तेहरान से तेल खरीद पर मिली अमेरिकी छूट तो ईरान का आया बड़ा बयान, कहा- हमारे पास…..

Also Read
View All

अगली खबर