विदेश

ईरान ने दी चेतावनी, ट्रंप का ‘ प्रोजेक्ट फ्रीडम’ माना जाएगा सीज़फायर उल्लंघन

Iran Warns USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' पर ईरान ने चेतावनी दी है। क्या कहा ईरान ने? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
May 04, 2026
Donald Trump and Mojtaba Khamenei

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच सीज़फायर जारी है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। दोनों देशों के बीच अभी तक शांति समझौता नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत काफी आगे पहुंच चुकी है। दोनों देश जल्द से जल्द स्थायी समाधान चाहते हैं जिससे युद्ध का स्थायी अंत और शांति की स्थापना हो सके। हालांकि एक-दूसरे की शर्तों पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' (Project Freedom) लॉन्च करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें

इज़रायल, कतर, कुवैत और यूएई को 81 हज़ार करोड़ के हथियार बेचने का अमेरिका ने दिया ऑफर

क्या है 'प्रोजेक्ट फ्रीडम'?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' एक मानवीय नेवी अभियान है, जिसमें अमेरिकी नेवी होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में फंसे तटस्थ देशों के व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालेगी। यह अभियान आज, सोमवार, 4 मई से शुरू हो रहा है। ट्रंप ने इसे "निरपराध बाईस्टैंडर्स" की मदद बताया है, जिनके जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर उनके इस अभियान में कोई बाधा डाली गई तो उसका जवाब दिया जाएगा।

ईरान ने दी चेतावनी

ट्रंप के इस अभियान पर ईरान ने चेतावनी दी है। ईरानी नेता इब्राहिम अजीज़ी ने चेताया है कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी तरह की दखलंदाज़ी को सीज़फायर का उल्लंघन माना जाएगा।

ये भी पढ़ें

ईरान में भीषण बम धमाका, आईआरजीसी के 14 सैनिकों की मौत
Also Read
View All