विदेश

इज़रायल ने लेबनान में मचाई तबाही, 24 घंटे में हिज़बुल्लाह के 40 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Israel-Hezbollah War: इज़रायल ने लेबनान में तबाही मचा दी है। पिछले 24 घंटे में इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह के 40 ठिकानों को निशाना बनाया है।

less than 1 minute read
May 01, 2026
Israel bombs Lebanon
Israel bombs Lebanon (File Photo)

इज़रायल (Israel) ने लेबनान (Lebanon) में सीज़फायर को तार-तार कर दिया है। हर दिन इज़रायली सेना लेबनान में भीषण हमले कर रही है। साउथ लेबनान में इज़रायली हमलों की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में हुए इस सीज़फायर के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अब हालात सुधर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में इज़रायली सेना ने लेबनान में तबाही मचा दी है।

हिज़बुल्लाह के 40 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

इज़रायली सेना ने पिछले 24 घंटे में साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह के 40 ठिकानों पर मिसाइलें दागीं हैं। इन एयरस्ट्राइक्स में हिज़बुल्लाह को भारी नुकसान हुआ है।

इज़रायल के खिलाफ हिज़बुल्लाह तेज़ करेगा अपना अभियान

साउथ लेबनान में इज़रायली सेना के लगातार हमलों से इलाके में भारी तबाही मच चुकी है। हिज़बुल्लाह के कई ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। ऐसे में हिज़बुल्लाह ने ठान ली है कि इज़रायल के खिलाफ सैन्य अभियान को तेज़ किया जाएगा। साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह ने अपनी तैनाती बढ़ा दी है। इज़रायल के सैनिकों और टैंकों पर ड्रोन से अटैक किया जा रहा है, जिसमें कुछ इज़रायली सैनिक घायल हुए हैं और एक सैनिक मारा भी गया है।

Published on:
01 May 2026 04:43 pm