विदेश

Israel-Iran War: ईरान के पूर्व क्राउन का दावा- कभी भी भाग सकते हैं सुप्रीम लीडर खामेनेई

रेजा पहलवी ने ईरान के लोगों से अपील की और देश को लोकतांत्रिक बदलाव के दौर से गुज़ारने में मदद की पेशकश की।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2025, 8:45 PM IST
Feature image
कभी भी देश छोड़ सकते है खामेनेई (Photo-ians)

Israel-Iran War: ईरान और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान पतन के करीब है। साथ ही उन्होंने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से पद छोड़ने का आग्रह भी किया है। पहलवी ने यह भी दावा किया कि शीर्ष ईरानी नेता देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रहे हैं तथा उन्होंने कानूनी जवाबदेही के माध्यम से शांतिपूर्ण परिवर्तन का आह्वान किया।

‘पद छोड़ दीजिए खामेनेई’

रेजा पहलवी ने कहा कि ईरान ढह रहा है, अली खामेनेई और अन्य लोग ईरान से भागने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे पास अली खामेनेई के लिए एक सीधा संदेश है। उनको पद छोड़ देना चाहिए, अगर खामेनेई ऐसा करते हैं तो आपको निष्पक्ष सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।

लोगों से की अपील

इस दौरान रेजा पहलवी ने ईरान के लोगों से अपील की और देश को लोकतांत्रिक बदलाव के दौर से गुज़ारने में मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत सत्ता नहीं चाहते, बल्कि बदलाव के दौर से गुज़रने में देश की मदद करना चाहते हैं।

मैं राजनीतिक सत्ता नहीं चाहता

उन्होंने कहा, "मैं यहां अपने देशवासियों को शांति और लोकतांत्रिक परिवर्तन के इस मार्ग पर ले जाने के लिए खुद को समर्पित करने आया हूं। मैं राजनीतिक सत्ता नहीं चाहता, बल्कि अपने महान राष्ट्र को इस महत्वपूर्ण समय में स्थिरता, स्वतंत्रता और न्याय की ओर ले जाने में मदद करना चाहता हूं।"

खामेनई को सता रहा हत्या का डर

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई को अपनी हत्या का डर सता रहा था, और अब यह आशंका और गहरी हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वे खामेनेई की हत्या की संभावना को नकारते नहीं हैं और उन्हें उनके ठिकाने का पता है। ईरान के परमाणु स्थलों पर हाल के अमेरिकी हमलों के बाद खामेनेई की चिंता और बढ़ गई है।

Updated on:
23 Jun 2025, 8:45 PM IST
Published on: