विदेश

Israel-Iran War: क्या मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारिजानी? जानें इजरायली मीडिया ने क्या कहा

Israel-Iran War: इजरायली मीडिया ने मंगलवार को ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारिजानी को लेकर बड़ा दावा किया है। विदेशी मीडिया ने कहा कि इजरायल ने सिक्योरिटी चीफ लारिजानी पर हमला किया है।
2 min read
Mar 17, 2026
Iran security chief killed, Ali Larijani targeted in fresh strike,
क्या ईरान के सिक्योरिटी चीफ की हो गई मौत (Photo-IANS)

Israel-Iran War: इजरायली मीडिया ने मंगलवार को ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारिजानी को लेकर बड़ा दावा किया है। विदेशी मीडिया ने कहा कि इजरायल ने सिक्योरिटी चीफ लारिजानी पर हमला किया है। उनकी मौत हुई है या नहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि अभी तक ईरान की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

क्या बोले सैन्य प्रवक्ता

इसी बीच ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फघारी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा कि इस संघर्ष का फैसला सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि युद्ध के मैदान में होगा।

वहीं ईरान के अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी इसी तरह के बयान दिए हैं। उनका कहना है कि युद्ध कितने समय तक चलेगा और इसका अंत कैसे होगा, यह अमेरिका नहीं बल्कि ईरान तय करेगा।

दरअसल, ईरान ने युद्ध को लेकर बार-बार कहा है कि आपने इसकी शुरुआत की है, हम इसे खत्म करेंगे।

पड़ोशी देशों को भी दिया मैसेज

अपने ताजा बयान में जुल्फघारी ने ईरान के पड़ोसी देशों को भी मैसेज दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी रक्षा करने और अपनी संप्रभुता (स्वतंत्रता) की सुरक्षा का पूरा अधिकार है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से ईरान पर हमला हुआ, तो उसका जवाब दिया जाएगा।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और विदेश मंत्रालय ने भी साफ किया है कि ईरान पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बना रहा है। उनका कहना है कि उनका ध्यान केवल उन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर है, जिनका इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए किया जा रहा है।

इजरायल ने बरसाए बम

इज़राइली सेना ने कहा कि कल उसने तेहरान, शिराज़ और तबरीज़ में एक साथ हवाई हमले किए, जिनमें कई लड़ाकू विमान शामिल थे।

सेना के मुताबिक, तेहरान में हमलों के दौरान ईरान की सुरक्षा एजेंसियों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें खुफिया मंत्रालय और बसीज मिलिशिया के कमांड सेंटर शामिल थे। साथ ही ड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम रखने और लॉन्च करने वाली जगहों पर भी हमला किया गया।

शिराज़ में आंतरिक सुरक्षा कमान के मुख्यालय और मिसाइल स्टोरेज साइट को निशाना बनाया गया, जबकि तबरीज़ में एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया।

Updated on:
17 Mar 2026 02:46 pm
Published on:
17 Mar 2026 02:04 pm