विदेश

Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग का ‘जासूस प्रेमिका’ के साथ किस करते हुए वीडियो वायरल, बेटी ने खुद खींचीं थी तस्वीरें

Nvidia CEO जेनसेन हुआंग का ताइवान के रेस्टोरेंट का पुराना वीडियो वायरल है। इसमें वह एलिस हुआंग को किस करते दिख रहे हैं और उनकी बेटी तस्वीरें खींच रही हैं। पत्नी से अफेयर कबूलने के बाद यह वीडियो चर्चा में है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 11:40 AM IST
Jensen Huang Affair
Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के साथ उनकी पत्नी लोरी हुआंग (फोटो सोर्स-@tatthang)

Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ताइवान के एक रेस्टोरेंट का उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कथित गर्लफ्रेंड एलिस हुआंग को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी बेटी मैडिसन दोनों की तस्वीरें खींच रही हैं। एलिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी जासूस होने का संदेह था। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या जेनसेन के इस रिश्ते के बारे में उनका परिवार पहले से जानता था।

ताइवान के रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल

ताइवानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वायरल वीडियो मई 2025 का है। ताइवान के एक मशहूर रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान जेनसेन हुआंग अपनी कथित प्रेमिका एलिस हुआंग के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जेनसेन एलिस की कमर में हाथ डाले हुए हैं और फिर झुककर उनके गाल पर किस करते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस रोमांटिक पल के दौरान जेनसेन की बेटी मैडिसन हुआंग (जो खुद Nvidia में सीनियर डायरेक्टर हैं) वहीं मौजूद थी और वह अपने पिता तथा एलिस की तस्वीरें अपने कैमरे में खींच रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस वक्त मैडिसन के मंगेतर निको कैप्रेज भी वहीं थे।

परिवार और दोस्तों के बीच 'खुला राज' था अफेयर?

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोगों का सवाल है कि क्या परिवार के अंदर इस रिश्ते को पहले से ही खुली छूट मिली हुई थी? X और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक अफेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके करीबी लोगों और परिवार के बीच यह एक 'ओपन सीक्रेट' (खुला राज) था। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि परिवार समेत सभी को इस बारे में पहले से पता था और सब लोग चुपचाप इस स्थिति को स्वीकार कर चुके थे। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी चर्चा की कि अमेरिकी सरकार की सख्ती और जांच के दबाव के कारण ही अब जेनसेन को खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार करना पड़ा है।

कर्मचारियों को ईमेल भेजकर किया था कबूलनामा

कुछ दिन पहले 8 नवंबर को जेनसेन हुआंग ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा था। इस मेल में उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी 41 साल पुरानी शादी और पत्नी लॉरी हुआंग को धोखा दिया है।
इस खुलासे के तुरंत बाद बाजार में भी इसका असर देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, खबर सामने आने के बाद शुरुआती कारोबार में ही जेनसेन हुआंग की कुल संपत्ति में करीब 7.4 अरब डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की गई। फोर्ब्स (Forbes) की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में उनकी रैंकिंग 8वें स्थान से खिसककर 10वें नंबर पर पहुंच गई है।
फिलहाल, जहां एक ओर अमेरिकी एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं इस पूरे मामले के पीछे कोई विदेशी खुफिया साजिश तो नहीं थी, वहीं दूसरी ओर Nvidia कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने CEO के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

Updated on:
11 Nov 2026, 11:40 AM IST
Published on: