विदेश

खालिस्तानी नहीं आ रहे हरकतों से बाज, कनाडा में गुरुद्वारे से निकाली हिंदू-विरोधी रैली

Khalistanis Hold Anti-Hindu Parade: कनाडा में खालिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर खालिस्तानियों ने हिंदू-विरोधी रैली निकाली।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 11:22 AM IST
Khalistani parade (Representational image)
Khalistani parade (Representational image)

कनाडा (Canada) में हुए चुनाव में मार्क कार्नी (Mark Carney) ने जीत हासिल करते हुए एक बार फिर देश का पीएम बनना सुनिश्चित किया। हालांकि इस बारे के चुनाव में देश में प्रमुख सिख नेता और खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की करारी हार हुई और साथ ही उनकी पार्टी ने भी काफी खराब प्रदर्शन किया। चुनाव के नतीजों को देखने के बाद लगा कि अब देश में खालिस्तानी गतिविधियों को भी झटका लगेगा, लेकिन फिलहाल ऐसा हुआ नहीं है। रविवार को एक बार फिर कनाडा में खालिस्तानियों (Khalistanis) ने हिंदू-विरोधी रैली (Anti-Hindu Parade) निकाली।

गुरूद्वारे से निकाली रैली

खालिस्तानियों ने रविवार को कनाडा के टोरंटो में माल्टन गुरुद्वारे से यह रैली निकाली। इस रैली में कई खालिस्तान समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस रैली के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।


हिंदुओं को कनाडा से निकालने की मांग

खालिस्तानियों की इस हिंदू-विरोधी रैली में न सिर्फ खालिस्तान के झंडे दिखाई दिए, बल्कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) के पुतले भी दिखे। इस रैली में खालिस्तानियों ने कनाडा में रह रहे करीब 8 लाख हिंदुओं को देश से निकालने की मांग की। यह रैली भारत सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि कनाडा में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ निकाली गई।

क्या कनाडा में खालिस्तानियों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन?

कनाडा में जब जस्टिन ट्रूडो की सरकार थी, तब खालिस्तानियों को काफी संरक्षण मिला। अब मार्क कार्नी देश के पीएम हैं। ऐसे में उनकी सरकार कनाडा में खालिस्तानियों के खिलाफ कोई एक्शन लेंगे या नहीं, यह देखना होगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जेल में हुआ रेप? जानिए वायरल मेडिकल रिपोर्ट में कितनी है सच्चाई

Updated on:
5 May 2025, 11:22 AM IST
Published on: