
Boat accident in China
लोगों से भरी नावॉं के पलटने के मामले समय-समय पर अलग-अलग जगहों पर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला एक बार फिर सामने आया है। यह मामला चीन (China) का है। चीन के गुइझोउ (Guizhou) प्रांत के कियानक्सी (Qianxi) शहर में रविवार को पर्यटकों से भरी नावें पलट गई। जानकारी के अनुसार पलटने वाली नावें एक या दो नहीं, बल्कि चार थीं। यह हादसा लिगुआंग नदी (Liuguang River) में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार अचानक हवा के तेज़ झटके से नावें पलट गई। चारों नावों में कुल 84 पर्यटक थे और इस हादसे में सभी पानी में गिर गए।
चीन के गुइझोउ प्रांत के कियानक्सी शहर में रविवार को लिगुआंग नदी में पर्यटकों की नावें पलटने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई। स्टेट मीडिया ने इस बारे में पुष्टि की।
इस हादसे के बाद करीब 500 रेस्क्यू वर्कर्स को घटनास्थल पर बुलाया गया। रेस्क्यू वर्कर्स ने 74 पर्यटकों को बचा लिया। हालांकि एक पर्यटक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रांतीय अधिकारियों को इस बात के आदेश दिए कि इस मामले में सभी ज़रूरी कदम उठाए जाए।
हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों ने 70 पर्यटकों को नज़दीकी अस्पताल भेजा। हालांकि किसी को भी ज़्यादा चोटें नहीं आई थी, लेकिन फिर भी एहतियातन सभी को अस्पताल भेजा गया, जिससे डॉक्टर्स इस बात की पुष्टि कर सके कि सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें- जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग हुई तेज़, भारत से बढ़ते तनाव के बीच समर्थकों ने चलाई मुहिम
Updated on:
5 May 2025, 10:10 AM IST
Published on:
5 May 2025, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.