
Imran Khan in jail (Representational Photo)
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और फिलहाल उनके जेल से बाहर आने की कोई भी संभावना नहीं है। इमरान पर शुरुआत में लगे तीन मामलों में अब सिर्फ एक गैर-कानूनी शादी का ही मामला बचा है, लेकिन कुछ समय पहले उन पर अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भूमि भ्रष्टाचार मामले में भी 14 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। इमरान अगस्त 2023 से जेल में ही बंद हैं। जेल में इमरान काफी मुश्किल हालात में रह रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक मेडिकल रिपोर्ट वायरल हुई है, जिससे हंगामा मच गया है।
हाल ही में रावलपिंडी के पाक एमिरेट्स हॉस्पिटल की एक मेडिकल रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसके अनुसार जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान का रेप (Rape) हुआ है। पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया Dawn समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसे शेयर किया जा रहा है जिसके अनुसार जेल में इमरान का यौन शोषण किया गया है। लेकिन क्या यह मेडिकल रिपोर्ट सही है? आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुई इमरान के साथ हुए रेप की मेडिकल रिपोर्ट फेक है। दरअसल इमरान का मेडिकल टेस्ट रावलपिंडी के पाक एमिरेट्स हॉस्पिटल में नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में हुआ है और उसकी तरफ से इमरान के साथ ऐसी किसी हरकत की कोई मेडिकल रिपोर्ट शेयर नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को गीदड़भभकी, कहा – “अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम कर देंगे हमला”
Updated on:
7 May 2025, 6:08 PM IST
Published on:
3 May 2025, 12:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.