30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को गीदड़भभकी, कहा – “अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम कर देंगे हमला”

India-Pakistan Conflict: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और यह तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को गीदड़भभकी दी है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 May 2025, 9:34 AM IST

Khawaja Asif

Khawaja Asif

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) की वजह से भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है। पहलगाम में 26 निर्दोंष लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने से भारतवासी इस बात की मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जाए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में डर का माहौल है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। इस वजह से पाकिस्तानी सरकार और सेना भी अलर्ट मोड पर है। सेना की तो इस वजह से नींद उड़ चुकी है क्योंकि उनका मानना है कि वो भारत के आगे कुछ दिन ही टिक सकते हैं। हालांकि सबकुछ जानते हुए भी पाकिस्तानी नेता बयानबाजी से पीछे नहीं हट रहे। अब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत को गीदड़भभकी दी है।

"अगर सिंधु नहीं का पानी रोका तो पाकिस्तान करेगा भारत पर हमला"

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान को मिलने वाला सिंधु नदी का पानी रोकने के लिए उस पर कोई भी बांध बनाया, तो पाकिस्तान, भारत पर हमला कर देगा। आसिफ ने कहा कि सिंधु नदी पर किसी भी तरह के बांध का निर्णाम सिंधु जल समझौते का उल्लंघन होगा और इसे पाकिस्तान पर सीधा हमला माना जाएगा और ऐसा होने पर पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा। गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता रद्द करने का फैसला लिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें- 26 साल, 26 मौत और 3 मई का दिन..क्या फिर होगी भारत-पाकिस्तान में जंग?

"भारत कर रहा है नाटक"

आसिफ ने भारत पर लगातार उन्हें उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत नाटक कर रहा है और पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान पर झूठे इल्ज़ाम लगा रहा है। आसिफ ने कहा कि भारत ने अभी तक इस बात के ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था।

डर को छिपाने के लिए बयानबाजी

पाकिस्तानी मंत्री और नेता भले ही जमकर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि सभी काफी डरे हुए हैं और देश में खौफ का माहौल है। अपने इसी डर को छिपाने के लिए पाकिस्तानी मंत्री और नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसद का चौंकाने वाला दावा, पाकिस्तानी सेना के आदेश पर 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों का हुआ कत्ल



#PahalgamAttackमें अब तक