30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 साल, 26 मौत और 3 मई का दिन..क्या फिर होगी भारत-पाकिस्तान में जंग?

India-Pakistan Conflict: कल 3 मई का दिन है। 1999 में 26 साल पहले इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध की शुरुआत हुई थी। ऐसे में 2025 में दोनों देशों के बीच 3 मई को क्या फिर एक जंग की शुरुआत होगी?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 May 2025, 6:02 PM IST

Will India take revenge of Pahalgam Terrorist Attack from Pakistan on May 3?

Will India take revenge of Pahalgam Terrorist Attack from Pakistan on May 3?

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के लिए भारत (India) ने सीधे तौर पर पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस हमले में अपनी भूमिका होने से इनकार किया है। पहलगाम में हुए इस्लामिक आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हुए। इस आतंकी हमले से पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद से ही भारत की जनता सरकार से इस हमले का बदला लेने की मांग कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही ऐसा किया जा सकता है। कल 3 मई है और कल का भारतीय इतिहास में बेहद बड़ा है। 3 मई 1999 के दिन ही भारत और पाकिस्तान बीच कारगिल युद्ध (Kargil War) शुरू हुआ था।

◙ क्या 3 मई को भारत करेगा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई?

3 मई 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध की शुरुआत हुई थी। यह युद्ध 2 महीने, 23 दिन चला था और 26 जुलाई 1999 को खत्म हुआ था। भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान को हराया था। हालांकि इस युद्ध में भारत के 527 सैनिक शहीद हुए थे और 1,363 सैनिक घायल हुए थे। कल, 3 मई 2025 है और कल के दिन कारगिल युद्ध को 26 साल पूरे हो जाएंगे। पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी 26 ही है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या भारत, पाकिस्तान से पहलगाम हमले का बदला, कारगिल युद्ध शुरू होने की 26वीं वर्षगांठ पर लेगा? 1999 में 3 मई कारगिल युद्ध की शुरुआत का गवाह बना था। क्या 2025 में 3 मई भारत और पाकिस्तान के बीच एक और जंग का गवाह बनेगा? क्या 3 मई को भारत, पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देगा? भारत, कल के दिन पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा या नहीं, फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। इस बारे में सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसद का चौंकाने वाला दावा, पाकिस्तानी सेना के आदेश पर 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों का हुआ कत्ल

◙ पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान से बदला लेने की तेज़ हुई मांग

पहलगाम आतंकी हमले को 10 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान से बदला लेने की मांग तेज़ हो रही है। सरकार ने आश्वस्त किया है कि आतंकियों को माफ नहीं किया जाएगा और पहलगाम में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की मौत के लिए उन्हें कठोर सज़ा दी जाएगी।

◙ पाकिस्तान को सता रहा भारत के हमले का डर

पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत कभी भी उस पर हमला कर सकता है। पाकिस्तानी सैनिकों की नींद उड़ी हुई है और इस बात की घबराहट भी कि अगर भारतीय सेना ने हमला कर दिया तो वो उनका सामने कैसे करेंगे? एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तानी सेना, 7 दिन से ज़्यादा भारतीय सेना का सामना नहीं कर सकती। बॉर्डर पर भारतीय एयरफोर्स के लड़ाकू विमान गश्त लगा रहे हैं और पाकिस्तान की चिंता बढ़ रही है। पाकिस्तान ने भी अपने लड़ाकू विमानों को तैयार कर रखा है और साथ ही भारतीय मिसाइलों को ट्रैक करने के लिए डिफेंस सिस्टम्स भी एक्टिवेट कर दिए हैं। पाकिस्तानी एयरफोर्स तो हवाई ड्रिल भी कर रही है। हालांकि पाकिस्तानी सेना के पास ज़्यादातर 'मेड इन चीन' हथियार हैं और ऐसे में इन पर भरोसा करना मुश्किल है। वहीं भारतीय सेना के पास अमेरिकी, फ्रेंच और रूसी हथियार हैं, जिनकी युद्ध में टेस्टिंग हो चुकी है। युद्ध होगा या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इन हथियारों के आगे पाकिस्तानी सेना का टिकना मुश्किल है, यह बात तय है।


यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर? अगर हुआ युद्ध तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?

#PahalgamAttackमें अब तक