विदेश

लैंडस्लाइड ने सूडान के पूरे गांव को किया तबाह, 1,000 से ज़्यादा लोगों की मौत और ज़िंदा बचा सिर्फ एक बच्चा

सूडान के एक गांव में आई लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी है। इस वजह से 1,000 से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Sep 02, 2025
Landslide in Sudan
Landslide in Sudan (Photo - Washington Post)

सूडान (Sudan) में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेस - आरएसएफ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही जंग से पहले ही हालात काफी खराब चल रहे हैं। अब देश में एक भीषण प्राकृतिक आपदा का मामला सामने आया है। सूडान के पश्चिमी दारफुर (Western Darfur) में मूसलधार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से रविवार को एक गांव में भीषण लैंडस्लाइड (Landslide) हो गया, जिससे तबाही मच गई।

पूरा गांव हुआ तबाह

इस लैंडस्लाइड की वजह से मर्रा पर्वतों (Marra Mountains) के क्षेत्र में बसा तरासिन (Tarasin) गांव पूरी तरह से तबाह हो गया। लैंडस्लाइड इतना घातक था कि गांव मलबे में बदल गया और इसके नीचे सभी घर और लोग दब गए।

1,000 से ज़्यादा लोगों की मौत

सूडान के पश्चिमी दारफुर में मर्रा पर्वतों के क्षेत्र में बसे तरासिन गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 1,000 से ज़्यादा लोगों की मौत। सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (SLM/A), जो इस क्षेत्र को कंट्रोल करती है, ने इस बारे में पुष्टि की।

ज़िंदा बचा सिर्फ एक बच्चा

इस लैंडस्लाइड की घटना में सिर्फ एक बच्चा ही ज़िंदा बचा। हालांकि उसे चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है।

मलबे के नीचे से शवों को निकालना काफी मुश्किल

जानकारी के अनुसार तरासिन गांव पूरी तरह से मलबे के नीचे दब गया है। साथ ही बारिश का सिलसिला भी बरकरार है। इससे शवों को निकालना काफी मुश्किल है।

Updated on:
02 Sept 2025 03:38 pm
Published on:
02 Sept 2025 03:30 pm