विदेश

इजरायल का बड़ा हमला: सैन्‍य कार्रवाई में हमास के दस कमांडर ढेर

Israel Operation Gaza: इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बड़ी सैन्‍य कार्रवाई की है, उसने हमास के 10 कमांडर को मार गिराया है…

2 min read
Mar 29, 2026
इजरायल का बड़ा हमला (सोर्स: ANI)

Hamas Commanders Killed: गाजा में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल ने बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के मुताबिक, इस ऑपरेशन में करीब 10 हथियारबंद हमास लड़ाकों को मार गिराया गया। यह कार्रवाई शनिवार रात गाजा पट्टी में की गई, जहां लंबे समय से संघर्ष जारी है।

सिर्फ गाजा ही नहीं, इजरायल ने लेबनान की ओर भी सख्ती दिखाई और हिजबुल्लाह के हथियार डिपो और सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए। इन हमलों के बाद पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन के मिलिट्री एक्शन को लेकर बड़ा खुलासा

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया दी जानकारी

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, ''गाजा पट्टी में लगभग दस हथियारबंद लड़ाकों को मार गिराया गया। साथ ही एक ऐसे लड़ाके को भी, जिसने 'विंग्स ऑफ फ्रीडम' ऑपरेशन के तहत रिहा होने के बाद समझौते का उल्लंघन किया था।''

आईडीएफ ने बताया क‍ि रात की कार्रवाई में आईडीएफ बलों ने गाजा पट्टी के मध्य में सक्रिय हमास संगठन के लगभग दस हथियारबंद लड़ाकों के एक दस्ते की पहचान की। पहचान होते ही आईडीएफ ने हमला किया और खतरे को खत्म करने के लिए उन हथियारबंद लड़ाकों को मार गिराया।

अहमद फायज सलेम अबू रिदा ने शर्तों का लगातार किया उल्लंघन

इजरायल की सेना (आईडीएफ) ने हालिया कार्रवाई में एक और बड़े ऑपरेशन का दावा किया है। सेना के मुताबिक, 188वीं ब्रिगेड की टीम ने अहमद फ़ायज सलेम अबू रिदा नाम के एक लड़ाके को मार गिराया। उस पर आरोप था कि वह बार-बार समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर रहा था…. जैसे ‘येलो लाइन’ पार करना, संदिग्ध लोगों को पैसे भेजना और आईडीएफ के लिए खतरा पैदा करना। पहले उसे संदिग्ध गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में ‘विंग्स ऑफ फ्रीडम’ ऑपरेशन के तहत रिहा कर दिया गया था।

आईडीएफ ने बताया कि उसकी दक्षिणी कमान के तहत सेना इस इलाके में तैनात है और किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान, लेबनान की बेका घाटी में एक लॉन्चर को भी नष्ट किया गया, जो इजरायल की सीमा पर हमले के लिए तैयार था।

इसके अलावा, रातभर बेरूत और लेबनान के अन्य इलाकों में Hezbollah के ठिकानों, हथियार डिपो और सैन्य इमारतों पर हमले किए गए। आईडीएफ का कहना है कि ये वही जगहें थीं, जहां से इजरायल पर हमलों की योजना बनाई जाती थी। सेना ने साफ किया है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

168 मासूम बच्चों की हुई थी मौत, ईरान ने मिनाब स्कूल हमले के पीछे इन दो अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार

Also Read
View All

अगली खबर