विदेश

4 दिन तक ज़मीन के अंदर ज़िंदा गढ़ा रहा शख्स, पुलिस ने बचाई जान

हाल ही में एक शख्स के 4 दिन तक ज़मीन के अंदर ज़िंदा गढ़े रहने का मामला सामने आया है। क्या हुआ उस शख्स के साथ? आइए जानते हैं।
2 min read
Man, buried alive for 4 days, saved by police
Man, buried alive for 4 days, saved by police

मोल्दोवा से हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 4 दिन तक ज़मीन के अंदर ज़िंदा गढ़े एक शख्स को पुलिस ने बचाया। पढ़कर हैरानी हो सकती है, पर यह सच है। मोल्दोवा में हाल ही में पुलिस ने 4 दिन तक ज़मीन के अंदर गढ़े शख्स को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई है। दरअसल पुलिस एक 74 वर्षीय महिला की मौत की जांच कर रहे थे, जिसका शव उसके घर में एक रिश्तेदार को मिला था। मामले की जांच के लिए पुलिस जब उस इलाके में जांच कर रहे थी, तब उन्हें आस-पास से मदद के लिए दबी-दबी चीखें सुनीं। इसके बाद पुलिस ने खुदाई शुरू की और एक खुदाई करने पर उन्हें अस्थायी तहखाने दरवाज़ा मिला जिसमें उन्हें एक 62 वर्षीय शख्स मिला। पुलिस ने उस शख्स को सुरक्षित बाहर निकाला।

होश में था शख्स

पुलिस ने जब ज़मीन के अंदर ज़िंदा गढ़े शख्स को बाहर निकाला, तो वह होश में था। हालांकि उसकी गर्दन पर घाव मिला जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि किसी ने उस पर प्रहार किया होगा। यह मामला 13 मई का बताया जा रहा है। हालांकि शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह पूरी तरह से ठीक है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

62 वर्षीय शख्स से पूछताछ के बीच पुलिस ने उत्तर पश्चिमी मोल्दोवा के उस्तिया में एक 18 वर्षीय लड़के को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस्तिया में ही हुई है। शख्स से पूछताछ में पता चला कि वह कुछ दिन पहले आरोपी लड़के के साथ शराब पी रहा था। अचानक से दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई और लड़के ने शख्स पर चाकू से हमला करके उसे ज़मीन के अंदर तहखाने में बंद कर दिया और फिर तहखाने को मिटटी से ढंक दिया।

बुज़ुर्ग महिला की हत्या का भी शक

पुलिस को शक है कि जिस लड़के ने 62 वर्षीय शख्स को ज़मीन के अंदर तहखाने में बंद किया था, उसी ने 74 वर्षीय महिला की हत्या भी की है। इसी सिलसिले में पुलिस गिरफ्त में उससे पूछताछ कर रही है।

दोषी पाए जाने पर मिल सकती है कठोर सज़ा

अगर 18 वर्षीय लड़का बुज़ुर्ग महिला की हत्या का दोषी पाया जाता है, तो उसे आजीवन कारावास की सज़ा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- FIFA से इज़रायल को किया जा सकता है निष्कासित!



Updated on:
17 May 2024 04:25 pm
Published on:
17 May 2024 04:25 pm