विदेश

मिडिल ईस्ट तनाव पर UN ने जताई चिंता, कहा- समस्या का समाधान मिलिट्री एक्शन नहीं, सीजफायर पर भी दिया बयान

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने चिंता जाहिर की है। UN ने इस क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए सभी पक्षों से अपील की है।
2 min read
Apr 15, 2026
UN Secretary General António Guterres
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Photo-IANS)

मिडिल ईस्ट में तनाव (Middle East Tension) का मुख्य केंद्र बने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के विवाद को सुलझाने और अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम (Amerika-Iran Ceasefire) को स्थाई तौर पर लागू करने के उद्देस्य से UK और फ्रांस ने बड़ी पहल की है। मिडिल ईस्ट तनाव को खत्म करने के लिए UK और फ्रांस ने 40 देशों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मिडिल ईस्ट तनाव पर चिंता जताई है।

मिडिट ईस्ट तनाव का हल मिलिट्री एक्शन नहीं

संयुक्त राष्ट्र ने मिडिल ईस्ट तनाव पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट के क्षेत्र में शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में संकट का कोई मिलिट्री हल नहीं है। विवाद को खत्म करने के लिए फिर से सीरियस बातचीत शुरू होनी चाहिए। सीजफायर को बनाए रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाना चाहिए। इंटरनेशनल नेविगेशनल अधिकारों और आजादी का सभी पार्टियों को सम्मान करना चाहिए।

ईरान-अमेरिका के बीच गहरे मतभेद

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से पहले उनके प्रवक्ता स्टेफान दुजारिक ने कहा क‍ि अमेरिका और ईरान दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद हैं। इसलिए कोई समझौता तुरंत नहीं हो सकता है। ऐसे में बातचीत को जारी रखना जरूरी है, ताकि धीरे-धीरे समाधान निकल सके। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कई हफ्तों से चल रही तबाही और तनाव के बाद अब यह साफ हो गया है कि इस संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है।


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रवक्ता स्टेफान दुजारिक ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से समुद्री व्यापार में रुकावट आने का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और कई क्षेत्रों में असुरक्षा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उर्वरक और उसके कच्चे माल की आपूर्ति में आई रुकावटों के कारण दुनिया भर में लाखों कमजोर लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा का संकट और भी गहरा गया है। इसके अलावा, ईंधन, परिवहन और आपूर्ति शृंखला में आई बाधाओं के चलते जीवन-यापन की लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है।

मिडिल ईस्ट में शांति के प्रयास जारी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने के लिए कई देश शांति का प्रयास कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में शांति और होर्मुज स्‍ट्रेट विवाद के स्थिर समाधान के लिए फ्रांस और ब्रिटेन की अगुवाई में बहुपक्षीय बैठक होगी। मौजूदा स्थिति पर होने वाली यह बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी। इस बैठक में यूनाइटेड किंगडम की अगुवाई में 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि मिडिल ईस्ट और होर्मुज स्ट्रेट विवाद का हल निकालने का प्रयास करेंगे।

Updated on:
15 Apr 2026 01:06 am
Published on:
15 Apr 2026 01:06 am