विदेश

अमेरिकी चर्च में गोलीबारी करने वाली हमलावर ने गन पर लिखी थी भारत के खिलाफ यह बात…

मिनियापोलिस के चर्च में गोलीबारी से हड़कंप मचाने वाली हमलावर की गन पर कई नफरत भरे संदेश लिखे थे। इनमें भारत और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संदेश भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Aug 2025, 12:05 PM IST
Messages on shooter's guns
Messages on shooter's guns (Photo - Patrika Graphics)

अमेरिका (United States Of America) के मिनेसोटा (Minnesota) राज्य के मिनियापोलिस (Minneapolis) शहर में बुधवार को एक चर्च में गोलीबारी का मामला सामने आया है। यह गोलीबारी उस समय हुई जब चर्च में एक स्कूल के स्टूडेंट्स और टीचर्स मौजूद थे। इस हमले को रॉबिन वेस्टमैन नाम की एक ट्रांसजेंडर ने अंजाम दिया। चर्च में जब स्कूली स्टूडेंट्स प्रार्थना कर रहे थे, तभी रॉबिन ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी, जिससे हाहाकार मच गया था। इस गोलीबारी में रॉबिन समेत 3 लोगों की मौत हो गई। रॉबिन ने जहाँ आत्महत्या कर ली, तो गोलीबारी का शिकार हुए अन्य दो पीड़ित 8 और 10 साल के बच्चे थे। इस हमले में 14 बच्चों समेत 17 लोग घायल हो गए।

गन पर लिखे थे नफरत भरे संदेश

रॉबिन की गन पर नफरत भरे संदेश लिखे थे। इन संदेशों में 'न्यूक इंडिया' (भारत पर परमाणु बम दाग दो), 'किल ट्रंप नाउ' (ट्रंप को अभी मार दो), 'किल योरसेल्फ' (खुद को मार दो) जैसे संदेश लिखे थे। इसके अलावा रॉबिन ने लैटिनो, अफ्रीकी अमेरिकियों, यहूदियों और इज़रायल के खिलाफ भी नफरत भरे संदेश अपनी गन पर लिखे थे। बुधवार को हमले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके इन सभी संदेशों को दिखाया था।

घरेलू आतंकवाद और कैथोलिक ईसाइयों के खिलाफ नफरत का मामला

एफबीआई (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल (Kash Patel) ने बताया कि इस मामले की जांच घरेलू आतंकवाद और कैथोलिक ईसाइयों के खिलाफ नफरत वाले मामले के रूप में की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला कि हमलावर रॉबिन का पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और उसने कुछ समय पहले ही बंदूकें खरीदी थीं।

Updated on:
28 Aug 2025, 12:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ब्राजील में लूला ने रचा इतिहास, पहले दौर में पिछड़ने के बाद हासिल की जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई, कैसा रहा है राजनीतिक सफर?

Brazil Election: लूला की जीत को कोर्ट में चुनौती देंगे फ्लावियो बोल्सोनारो, बोले- इतिहास में पहली बार बढ़ाया गया वोटिंग का समय

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

Israel Election 2026: इजरायल चुनाव से ठीक पहले ट्रंप का बड़ा बयान: नेतन्याहू को बताया ‘योद्धा प्रधानमंत्री’, वोट देने की अपील की

एक हादसा, एक आंदोलन और ताकतवर राष्ट्रपति को माननी पड़ी हार, छात्रों ने सर्बिया में बदल दी देश की सियासत