विदेश

Sunita Williams: कमजोर हो रहीं सुनीता विलियम्स को NASA ने भेजा खाना, जानिए क्या खा रहीं हैं एस्ट्रोनॉट 

Sunita Williams: 5 महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की पिछले दिनों आई एक तस्वीर ने तहलका मचा दिया था इससे दावा किया गया था कि सुनीता विलियम्स काफी कमजोर हो गईं हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2024, 3:19 PM IST
Sunita Williams
Sunita Williams

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर बीते 5 महीनों से स्पेस में स्थिक अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं। बीते दिनों सुनीता की एक तस्वीर ने धरती पर तहलका मचा दिया था। तस्वीर में सुनीता काफी दुबली-पतली नजर आ रहीं थीं। इससे दावा किया जाने लगा था कि अंतरिक्ष (Space) में इतने महीनों तक फंसे होने के बाद सुनीता विलियम्स की सेहत खराब हो रही है और वे काफी कमजोर हो चुकी है। इससे NASA पर भी कई गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। इसके बाद अब अमेरिका स्पेस एजेंसी NASA ने सुनीता और बुच विल्मोर के लिए धरती से भोजन भेजा है।

NASA ने क्या भेजा भोजन 

नासा ने और खुद सुनीता ने स्वास्थ्य संंबंधी आशंकाओं को दूर करते हुए खुद के ठीक होने की बात कही थी। अब NASA ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती से खाना भेजा है, जो सुनीती और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में गर्म करके खा रहे हैं। न्यूयॉर्क की एक खबर के मुताबिक NASA ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को पाउडर वाला दूध, पिज्जा, झींगा कॉकटेल, भुना चिकन और टूना मछली समेत कई प्रोटीन और दूसरे पोषण वाला भोजन खा रहे हैं। NASA हर 3 महीने में इन अंतरिक्ष यात्रियों को खाना भेजता है। जिसमें पैक्ड फूड और फ्रीज की हुई फल-सब्जियां दी जाती हैं। 

अंतरिक्ष में कैसे खाते हैं खाना

रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष यात्रियों को उनके पोषण का ध्यान रखते हुए भोजन की लिस्ट बनाई जाती है, जिसमें सारे पोषक तत्वमौजूद हो, और उनके शरीर को पूरा पोषण मिल सके। रिपोर्ट के मुताबिक NASA जो भोजन स्पेस में भेजता है। उसमें मांस, अंडे समेत कई चीजों को धरती पर ही पहले पका लिया जाता है और फिर जब से अंतरिक्ष में जाता है, तब स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री इसे दोबारा फूड वॉर्मर में गर्म करते हैं। पकाए गए भोजन को मैग्नेटिक ट्रे यानी चुंबक की एक प्लेट में रखते हैं। ताकि लंबे समय तक खाना ताजा रहे।

10 दिन के प्रोजेक्ट के लिए गईं, 5 महीने से फंसी

सुनीता विलियम्स के साथ बैरी विल्मोर नासा के प्रोजेक्ट के लिए बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से 5 जून, 2024 को अंतरिक्ष में गए थे। ये प्रोजेक्ट 10 दिनों का था। लॉन्चिंग के बाद स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी का पता चला था। जिसके चलते ये दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर उस वक्त नहीं आ पाए, फिर बीच में उन्हें लाने की बात उठती रही, लेकिन फिर फरवरी 2025 को उनकी धरती पर वापसी तय की गई। अब विलियम्स और विल्मोर को अंतरिक्ष में फंसे 5 महीने हो गए हैं।

Updated on:
20 Nov 2024, 3:19 PM IST
Published on: