Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध के 1000 दिन होने के साथ ही यह संघर्ष अब एक नए दौर में प्रवेश कर गया है। एक तरफ यूक्रेन ने पहली बार अमेरिका की लंबी दूरी की मिसाइलों (ATACMS) से रूसी जमीन पर हमला बोला है, तो दूसरी तरफ जवाबी कार्रवाई में रूस के द्वारा परमाणु हमले की नीति को बदल दिए जाने से तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) का खतरा पैदा हो गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में 6 अमरीकी मिसाइलों से हमला किया, जिनमें से कुछ को नष्ट कर दिया गया है। उनमें से पांच को एस-400 और पैंटसर एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया, जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त होने के बाद ब्रांस्क क्षेत्र में रूसी सैन्य इलाके में गिरी, जिससे लगी आग को तुरंत बुझा दिया गया।