मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात कर अंतरिक्ष, ऊर्जा और एआइ जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने पोस्ट कर कहा, मेरे दोस्त मैक्रों से मिलना हमेशा अच्छा लगता है। मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात कर रक्षा, व्यापार, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा पर चर्चा की। मोदी ने इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल सहित कई राष्ट्राध्यक्षों से संबधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।