भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) के बीच G-20 शिखर सम्मलेन के दौरान बातचीत हुई। हालांकि अटकलें तो ये लगाई जा रहीं थीं कि भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। लेकिन ये बैठक चीनी विदेश मंत्रियों के बीच ये द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा, उनके बीच सीमा पार नदियों पर डेटा साझा करना, भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें और मीडिया आदान-प्रदान को लेकर भी चर्चा हुई।