जी20 देशों के संयुक्त बयान में कॉप-29 वार्ताकारों से एक ग्लोबल वार्मिंग ने निपटने के लिए नए वित्तीय लक्ष्य पर सहमति बनाने का भी आग्रह किया है, जिसमें यह बताया जाए कि अमीर देशों को जलवायु फंड में गरीब विकासशील देशों को कितना धन उपलब्ध कराना चाहिए। इससे उत्साहित संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने एक बयान में कहा, जी-20 नेताओं ने कॉप-29 वार्ताकारों को एक स्पष्ट संदेश भेजा है: जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नए वित्तीय लक्ष्य पर सहमति बनाए बिना बाकू को न छोड़ें। यह हर देश के स्पष्ट हित में है।